फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: गर्मियों में करिए खूबसूरत लद्दाख की सैर, IRCTC लाया टूर पैकेज, इतना है किराया

Wed, 31 May 2023 04:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 31 May 2023 04:01 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Ladakh Tour Package 2023 Check Fare And Tour Details In Hindi
IRCTC Ladakh Package - फोटो : Istock

IRCTC Ladakh Tour Package 2023: गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। अगर आप अपनी गर्मियों की छुट्टियों को रोमांचक बनाने के लिए किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको लद्दाख घूमने का मौका मिल रहा है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती काफी शानदार है। लद्दाख के ऊंचे ऊंचे पहाड़ों से भरे दृश्य किसी का भी मन मोह सकते हैं। लद्दाख एक ठंडा प्रदेश है। यह जगह प्राकृतिक खूबसूरती के साथ साथ अपने स्थानीय व्यंजनों को लेकर भी देश दुनिया में काफी लोकप्रिय है। लद्दाख की यही चीजें दुनिया भर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। अगर आप भी लद्दाख की खूबसूरती की सैर करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

IRCTC Ladakh Tour Package 2023 Check Fare And Tour Details In Hindi
जब अचानक जहाज में हो गया विस्फोट - फोटो : Pixabay

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम EXOTIC LADAKH (WMA49) है। यह टूर पैकेज कुल 6 रातों और 7 दिनों का है। यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है।

IRCTC Ladakh Tour Package 2023 Check Fare And Tour Details In Hindi
IRCTC Ladakh Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 17 जून, 2023 को मुंबई से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको लेह, नुब्रा और पैंगोंग घूमने का मौका मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Ladakh Tour Package 2023 Check Fare And Tour Details In Hindi
IRCTC Ladakh Package - फोटो : Istock

पैकेज के अंतर्गत आपको खाने पीने और ठहरने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
IRCTC Ladakh Tour Package 2023 Check Fare And Tour Details In Hindi
money new - फोटो : istock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको 57,900 रुपये का भुगतान करना होगा। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 52,800 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 50,900 रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed