आईआरसीटीसी समय-समय पर कई तरह के धार्मिक टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुंभ मेले में घुमाया जाएगा। इस साल प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इसमें करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी, 2025 से होगी। वहीं इसका अंत 26 फरवरी, 2025 को होगा। महाकुंभ के अलावा आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या और वाराणसी भी घुमाया जाएगा। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC: महाकुंभ मेला घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए कितना है किराया और क्या मिल रही सुविधाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 01 Jan 2025 06:06 PM IST
सार
इस साल प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इसमें करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी, 2025 से होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन