IRCTC Jyotirlinga Yatra 2023 Tour Package: अगर आप किसी पवित्र धार्मिक स्थल के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आईआरसीटीसी सावन के महीने में आपको सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करा रहा है। हिंदू धर्म में ज्योतिर्लिंगों का विशेष महत्व है। मान्यता कहती है कि ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने मात्र से व्यक्ति को पाप से मुक्ति मिल जाती है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार ज्योतिर्लिंगों को शिव की ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। ज्योतिर्लिंग शब्द से तात्पर्य रोशनी के प्रतीक से है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्योतिर्लिंगों में स्वयं शिव ज्योति के रूप में विराजमान हैं। अगर आप देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC: ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की बना रहे हैं योजना, तो IRCTC लाया है टूर पैकेज, जानें किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन