Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
irctc introduced 13 day chardham yatra tour package will start in june know the fare and details
{"_id":"67fa7d826d80d5bc950f6612","slug":"irctc-introduced-13-day-chardham-yatra-tour-package-will-start-in-june-know-the-fare-and-details-2025-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: चारधाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, जानिए कितना है किराया और क्या मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: चारधाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, जानिए कितना है किराया और क्या मिलेंगी सुविधाएं
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 12 Apr 2025 08:25 PM IST
सार
IRCTC Tour Package For chardhamyatra: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की कोच्ची से शुरुआत होगी। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया है। इस पैकेज में फ्लाइट से श्रद्धालु यात्रा करेंगे। यह टूर पैकेज 13 दिन का है।
विज्ञापन
1 of 5
चारधाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी लाया 13 दिन का टूर पैकेज
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IRCTC Tour Package For chardhamyatra: अगर आप चारधाम यात्रा पर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, आईआरसीटीसी ने चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए टूर पैकेज पेश किया है। आपको इस पैकेज में आईआरसीटीसी कई सुविधाएं दे रहा है। आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के चारधाम यात्रा टूर पैकेज के बारे में...
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की कोच्ची से शुरुआत होगी। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को देखो अपना देश के तहत पेश किया है। इस पैकेज में फ्लाइट से श्रद्धालु यात्रा करेंगे। यह टूर पैकेज 13 दिन का है। इस पैकेज में श्रद्धालुओं के लिए रहना और खाना फ्री होगा। टूर पैकेज में श्रद्धालु सस्ते में चारधाम के दर्शन कर सकेंगे।
2 of 5
चारधाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी लाया 13 दिन का टूर पैकेज
- फोटो : Adobe Stock
बता दें कि चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इस टूर पैकेज में श्रद्धालुओं का रहना और खाना फ्री होगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत जून में होगी। इस पैकेज में श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। यह टूर पैकेज 10 जून से शुरू होगा। इसकी शुरुआती कीमत 61,900 रुपये है।
3 of 5
चारधाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी लाया 13 दिन का टूर पैकेज
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करें बुक?
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है। इसके साथ ही श्रद्धालु 8287932082 नंबर पर कॉल कर भी टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं।
चारधाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी लाया 13 दिन का टूर पैकेज
- फोटो : Adobe Stock
इस टूर पैकेज का किराया स्टैंडर्ड कैटिगिरी में 73700 रुपये रखी गई है। दो लोगों के साथ यात्रा में इस टूर पैकेज का किराया 63700 रुपये होगा। अगर इस टूर पैकेज में आप तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 61900 रुपये देना होगा। इस टूर पैकेज में कुल 24 सीटें हैं।
चारधाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी लाया 13 दिन का टूर पैकेज
- फोटो : Adobe Stock
इस टूर पैकेज में टूरिस्टों का ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे और बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।