फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्री ध्यान दें: ब्रोकर के बिना आप खुद बुक कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट, ऐसे हो सकता है कंफर्म

Wed, 13 Sep 2023 02:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 13 Sep 2023 02:55 PM IST
विज्ञापन
IRCTC: How to book Tatkal Train ticket check step by step process
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Indian Railways Train Ticket: भारतीय ट्रेन लोगों को हर रोज उनके गंतव्य तक पहुंचाती है, जिसके लिए एक बड़ी संख्या में ट्रेनें एक जगह से दूसरी जगह के लिए जाती हैं। ट्रेन में आप अपनी पसंद की सीट चुन सकते हैं, क्योंकि यहां जनरल कोच से लेकर फर्स्ट एसी तक की सुविधा होती है। इसके अलावा आरमदायक सीट, खानपान की व्यवस्था और शौचालय की सुविधा भी होती है। पर अगर आपको ट्रेन से यात्रा करनी है, तो कई ट्रेनें ऐसी हैं जिनके लिए आपको थोड़े दिन पहले टिकट बुक करनी पड़ती है। पर अगर लोगों को अचानक ट्रेन टिकट चाहिए होती है, तो वो ब्रोकर के जरिए तत्काल टिकट निकलवा लेते हैं जिसके लिए उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं। पर आप चाहें तो तत्काल ट्रेन टिकट घर बैठे खुद से ही बुक कर सकते हैं और ये कंफर्म भी हो सकता है। बस इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

IRCTC: How to book Tatkal Train ticket check step by step process
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक कर सकते हैं? - फोटो : istock

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी अचानक ट्रेन टिकट की जरूरत है, तो आप यात्रा से एक दिन पहले तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है
  • फिर यहां आईडी-पासवर्ड से लॉगिन कर लें, इस दौरान नीचे तत्काल ट्रेन का विकल्प जरूर चुन लें
IRCTC: How to book Tatkal Train ticket check step by step process
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक कर सकते हैं? - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • अगर आपका आईआरसीटीसी पर अकाउंट नहीं बना है, तो पहले इसे बना लें और फिर लॉगिन कर लें
  • फिर आपको यहां कई ट्रेन दिखेंगी, अपने हिसाब से किसी ट्रेन को चुन लें
  • इसमें एसी, स्लिपर, टू सीटर में से कोई बोगी चुन लें
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC: How to book Tatkal Train ticket check step by step process
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको यहां पर पैसेंजर की कुछ जानकारी देनी है
  • आपको यात्री का नाम, पता, उम्र और कौन सी सीट चाहिए जैसी अन्य जानकारी भरनी है
  • पर अगर आप 'मास्टरलिस्ट फीचर' का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको पैसेंजर की जानकारी टिकट बुक करने के दौरान नहीं भरनी पड़ती और आपको कंफर्म टिकट मिलने की संभावना उतनी बढ़ जाती है
  • ये भरने के बाद आपको आगे बढ़ जाना है
विज्ञापन
IRCTC: How to book Tatkal Train ticket check step by step process
कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट कैसे बुक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर आपको ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट करनी है
  • आप नेट बैंकिंग, डेबिट-क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए भी पेमेंट कर सकते हैं
  • इसके बाद सीटों की उपलब्धता के हिसाब से आपको कंफर्म या वेटिंग टिकट मिल सकता है
  • ध्यान रहे कि अगर आप इस प्रोसेस को जल्दी-जल्दी करते हैं, तो आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed