फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Food: ट्रेन में नहीं है खाने-पीने की व्यवस्था तब भी अपनी सीट पर मंगवा सकते हैं खाना, जानें क्या है तरीका

Wed, 02 Jul 2025 06:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Jul 2025 06:28 PM IST
सार

How to Order Food In Train: क्या आप जिस ट्रेन से सफर कर रहे हैं उसमें पेंट्री कार नहीं है यानी खानपान की सुविधा नहीं है, तो आपको चिंता नहीं करनी है क्योंकि आप फिर अपनी सीट पर खाना मंगवा सकते हैं।

विज्ञापन
IRCTC Food Order App: how to order food in train mein seat par khana kaise order kare
ट्रेन में खाना ऑर्डर कैसे कर सकते हैं? - फोटो : AdobeStock

IRCTC Food Order App: हर रोज भारतीय रेलवे एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है और लगभग सभी शहरों के लिए ट्रेनें चलाई जाती हैं, जिनसे लोग सफर करते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। ट्रेन में आरामदायक सीट, शौचालय की सुविधा और एसी जैसी चीजें होती हैं जो यात्रियों के सफर को अच्छा बनाता है। वहीं, ट्रेनों में पेंट्री कार भी होती है जिनसे यात्रियों को खानपान दिया जाता है।



पर कई बार कई ट्रेनें ऐसी होती हैं जिनमें कोई पेंट्री कार नहीं होती है और अब तो ज्यादातर ट्रेनों से पेंट्री कार हटा दिए गए हैं। ऐसे में अगर आप किसी ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो आपको अपने लिए खाना मंगवाना है तो आप चिंता मत करिए क्योंकि आप बड़ी आसानी से अपनी सीट पर खाना मंगवा सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे ट्रेन की सीट में खाना मंगवाया जा सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

IRCTC Food Order App: how to order food in train mein seat par khana kaise order kare
ट्रेन में खाना ऑर्डर कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ट्रेन में खाना मंगवाने का तरीका ये है:-

पहला स्टेप

  • आप भी अगर ऐसी ट्रेन से सफर कर रहे हैं जिसमें खानपान की व्यवस्था नहीं है तो आपको दिक्कत नहीं करनी है, क्योंकि आप तब भी अपने सीट पर खाना मंगवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में आईआरसीटीसी की आधिकारिक ई-केटरिंग वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in को ओपन करना है, ये वो पोर्टल है जिससे आप ट्रेन में खाना मंगवा सकते हैं
IRCTC Food Order App: how to order food in train mein seat par khana kaise order kare
ट्रेन में खाना ऑर्डर कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अब आपके सामने पोर्टल खुल गया होगा जहां पर आपको कई ऑप्शन दिख रहे होंगे
  • ऐसे में आपको यहां पर सबसे पहले अपना पीएनआर नंबर भरना है
  • आपके पास जो ट्रेन टिकट होता है उसमें ये पीएनआर नंबर होता है
  • इसके बाद आपको वो स्टेशन यहां पर चुनना है, जहां पर आपको खाना मंगवाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Food Order App: how to order food in train mein seat par khana kaise order kare
ट्रेन में खाना ऑर्डर कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • अब जैसे ही आप स्टेशन चुन लेंगे तो आपके सामने कई सारे रोस्टोरेंट आ जाएंगे
  • इसलिए आपको जिस भी रेस्टोरेंट से खाना मंगवाना है तो आपको वो रेस्टोरेंट चुन लेना है
  • फिर आपके सामने उस रेस्टोरेंट का मेन्यू आ जाएगा, जो रेस्टोरेंट आपने चुना है
  • अब आपको वो खाना चुनना है तो आपको मंगवाना है
विज्ञापन
IRCTC Food Order App: how to order food in train mein seat par khana kaise order kare
ट्रेन में खाना ऑर्डर कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको पेमेंट करनी होती है
  • यहां पर ऑनलाइन यानी बैंक से, यूपीआई या फिर कैश ऑन डिलिवरी से भी पेमेंट कर सकते हैं
  • अब जब भी आपकी ट्रेन उस स्टेशन पर पहुंचती है जहां आपने खाना मंगवा है, वहां डिलीवरी बॉय आपके कोच के पास आ जाता है और आपको खाना दे देता है
  • ध्यान रहे आप सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही खाना ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही इसके लिए ट्रेन टिकट होना जरूरी है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed