{"_id":"677bb41bb331ec4a38032ace","slug":"irctc-bhutan-tour-package-from-kolkata-check-fare-price-and-other-details-here-2025-01-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने किराये में घूम आइए भूटान, आईआरसीटीसी लेकर आया है टूर पैकेज","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने किराये में घूम आइए भूटान, आईआरसीटीसी लेकर आया है टूर पैकेज
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 15 Jan 2025 04:16 PM IST
सार
IRCTC Bhutan Tour Package: आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको भूटान में घूमने का मौका मिल रहा है।
IRCTC Bhutan Tour Package: अगर आप इस जनवरी महीने में किसी खूबसूरत देश में घूमने की योजना बना रहे हैं, जहां आपका ज्यादा खर्चा भी न हो। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पैकेज के अंतर्गत आपको भूटान में घूमने का मौका मिल रहा है। भूटान को थंडर ड्रैगन की भूमि के नाम से जाना जाता है।
यहां की प्राकृतिक सुंदरता और हिमालयी पहाड़ियां भूटान की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। यहां की संस्कृति तिब्बती बौध धर्म से काफी प्रभावित है। प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा यहां की संस्कृति और खानपान भी दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
2 of 5
आईआरसीटीसी भूटान टूर पैकेज
- फोटो : AdobeStock
भूटान के इस टूर पैकेज का नाम ROYAL BHUTAN INTERNATIONAL RAIL PACKAGE है। इसमें आपको कुल 9 रातों और 10 दिनों तक घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के भूटान टूर पैकेज का कोड EHR142 है।
इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आईआरसीटीसी भूटान टूर पैकेज
- फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 11 जनवरी, 2025 को कोलकाता से हो रही है। इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आईआरसीटीसी द्वारा आपके लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसमें खाने पीने से लेकर रुकने के लिए होटल का इंतजाम सभी चीजें शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आईआरसीटीसी भूटान टूर पैकेज
- फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर स्टैंडर्ड कैटेगरी में 75,900 रुपये, कंफर्ट कैटेगरी में 83,600 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया स्टैंडर्ड कैटेगरी में 64,650 रुपये, कंफर्ट कैटेगरी में 69,500 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया स्टैंडर्ड कैटेगरी में 63,900 रुपये, कंफर्ट कैटेगरी में 68,800 रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।