IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package: अगर आप दिवाली से पहले कोई धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या, गया, काशी और प्रयागराज में घूमने का मौका मिल रहा है। ये जगहें भारत की संस्कृति, आध्यत्मिक्ता और अस्मिता का केंद्र बिंदु हैं।
ये तीनों ही जगहें हिंदू धर्म के लिए काफी पवित्र हैं। एक तरफ जहां काशी को मोक्ष की नगरी कहा जाता है तो वहीं प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों नदियों का संगम होता है। इसके अलावा अयोध्या भगवान राम का जन्म स्थान है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर भगवान का दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
2 of 5
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम HOLY AYODHYA WITH GAYA, KASHI & PRAYAGRAJ EX BENGALURU है। पैकेज के अंतर्गत आपको 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं।
3 of 5
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package
- फोटो : AdobeStock
इसका पैकेज कोड SBA23 है। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 22 अक्तूबर 2024 को बेंगलुरु से हो रही है।
4 of 5
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package
- फोटो : AdobeStock
यात्रा के दौरान आपको खाने पीने और रुकने की किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा आपके इंश्योरेंस की सुविधा भी टूर पैकेज में मिल रही है।
5 of 5
IRCTC Ayodhya Gaya Kashi And Prayagraj Tour Package
- फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 50,750 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 38,500 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 37,500 रुपये है।