फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: घर बैठे मिनटों में ऐसे बना सकते हैं आईआरसीटीसी अकाउंट, फिर जब चाहें तब कर पाएंगे ट्रेन टिकट बुक

Mon, 04 Mar 2024 12:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 04 Mar 2024 12:49 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Account Create Process follow these simple steps
आईआरसीटीसी अकाउंट कैसे बनाएं? - फोटो : irctc official website

Create IRCTC Account: जब भी बात कहीं जाने की आती है, तो लोग अपनी सुविधानुसार वाहन चुनते हैं। कोई अपनी गाड़ी से जाना पसंद करता है, तो कोई बस से और कोई तो प्लेन से आदि। वहीं, अगर आप देखेंगे तो ट्रेन से भी काफी संख्या में लोग सफर करते हैं। भारतीय ट्रेन हर दिन देश के अलग-अलग कोने में जाती है और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। बस इसके लिए आपको एक कंफर्म ट्रेन टिकट की जरूरत होती है, जिसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। पर अगर आपके पास आईआरसीटीसी अकाउंट नहीं है, तो आपको पहले ये अकाउंट बनवाना होगा जिसके बारे में आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप घर बैठे कैसे आईआरसीटीसी अकाउंट बनवा सकते हैं...

IRCTC Account Create Process follow these simple steps
आईआरसीटीसी अकाउंट कैसे बनाएं? - फोटो : istock

इस तरीके से बना सकते हैं आईआरसीटीसी अकाउंट:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी ट्रेन टिकट बुक करवाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है या फिर आप ब्रोकर के पास जाते हैं, तो आप खुद का आईआरसीटीसी अकाउंट बना सकते हैं
  • आपको सबसे पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search पर जाना होगा
IRCTC Account Create Process follow these simple steps
आईआरसीटीसी अकाउंट कैसे बनाएं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपको यहां पर कई विकल्प मिलेंगे
  • ऐसे में आपको यहां पर दिख रहे 'रजिस्ट्रेशन' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आपके सामने एक फॉर्म आएगा, जिसे भर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Account Create Process follow these simple steps
आईआरसीटीसी अकाउंट कैसे बनाएं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • यहां फॉर्म में आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी मागी गई जरूरी जानकारियां दर्ज करनी है
  • अब आपको यूजर नेम और पासवर्ड बना लेना है, जिसकी जरूरत अकाउंट लॉगिन के समय पड़ेगी
  • पासवर्ड भरने के बाद इसे दोबारा भरकर कंफर्म करवाएं
विज्ञापन
IRCTC Account Create Process follow these simple steps
आईआरसीटीसी अकाउंट कैसे बनाएं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपको सिक्योरिटी के सवाल चुनकर उनका जवाब देना है
  • फिर आधार नंबर और जेंडर के अलावा जन्मतिथि, ईमेल आदि जानकारियां भर दें
  • इसके बाद आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • इस ओटीपी को भरें और लॉगिन कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed