Post Office Scheme Benefits: शायद ही कोई ऐसा हो जो अपने कल के लिए बचत करने का प्लान न बनाता हो? लोग जो भी कमाई करते हैं उसमें से आज के खर्चों के अलावा कल के लिए कई तरह की योजनाओं में निवेश करते हैं। कोई अपने पैसों को बैंक में रखता है, कोई फिक्स डिपॉजिट यानी एफडी करवाता है तो कोई एलआईसी की स्कीम में निवेश करता है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आप ऐसी जगह पर निवेश करे, जहां से आपको बेहतर रिटर्न मिल सके। तो फिर आपके लिए डाकघर की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम बेहतर हो सकती है। यहां आपको लाखों रुपये का रिटर्न मिल सकता है वो भी अच्छी ब्याज दर के साथ। तो चलिए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64770640f0b37e2935089d49","slug":"invest-rs-333-daily-in-post-office-scheme-and-make-rs-16-lakh-rupees-see-full-details-2023-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Post Office Scheme: 333 रुपये के रोजाना निवेश करने पर मिल सकते हैं 16 लाख रुपये, जानें स्कीम के बारे में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Post Office Scheme: 333 रुपये के रोजाना निवेश करने पर मिल सकते हैं 16 लाख रुपये, जानें स्कीम के बारे में
Thu, 01 Jun 2023 08:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 01 Jun 2023 08:58 AM IST
विज्ञापन
रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम क्या है?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम क्या है?
- फोटो : Istock
- दरअसल, इस स्कीम का नाम रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है, जो डाकघर द्वारा चलाई जाती है। इसमें आप अपने पैसे को निवेश करके बैंक एफडी और आरडी की तुलना में ज्यादा रिटर्न कमा सकते हैं। साथ ही इसमें आपका पैसा सुरक्षित भी माना जाता है।
रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम क्या है?
- फोटो : pixabay
योजना के बारे में जानिए
- अगर आपकी उम्र 10 वर्ष से अधिक है, तो आप आरडी खाता खुलवा सकते हैं
- वहीं, अगर आप इस योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो आप न्यूनतम 100 रुपये के मासिक निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम क्या है?
- फोटो : Istock
इतना ब्याज मिलता है
- अगर आप इस योजना में निवेश करते हैं, तो आपको 5.8 फीसदी ब्याज दर मिलती है
- वहीं, खाता खोलने के एक साल बाद आप अपने खाते से पैसा निकाल सकते हैं
- फिर जब एक साल पूरा हो जाए, तो आप जमा राशि का 50 प्रतिशत तक लोन ले सकते हैं।
विज्ञापन
रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम क्या है?
- फोटो : iStock
कितने निवेश पर कितना रिटर्न?
- अगर आप रोजाना लगभग 333 रुपये यानी महीने में 10 हजार रुपये निवेश करते हैं, तो आपको 10 साल में मौजूदा ब्याज दर 5.8 के हिसाब से लगभग 16 लाख रुपये मिल सकते हैं। इन 10 सालों में आपको 12 लाख रुपये जमा करने होंगे, जिस पर अनुमानित रिटर्न लगभग 4.26 लाख रुपये होगा।