Inverter Safety Tips: घर की बिजली चली जाने से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए लोग इनवर्टर का इस्तेमाल करते हैं। वर्तमान समय में इनवर्टर हर घर की जरूरत बन गया है। गांवों से लेकर शहरों तक के घरों में इनवर्टर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार इनवर्टर में अचानक धमाके की खबरें आती हैं। इससे घर को भारी नुकसान पहुंचता है।
हालांकि, अचानक धमाका नहीं होता है, बल्कि उससे पहले कुछ संकेत मिलते हैं, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। अगर आप उन संकेतों पर समय रहते ध्यान देते हैं, तो बड़े हादसे और नुकसान से बच सकते हैं। अब आपको मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर वह संकेत क्या हैं? कब आपको तुरंत मैकेनिक को बुलाना लेना चाहिए? आइए आपको बताते हैं...
आने लगती है अजीब गंध
इनवर्टर खराब होने पर सबसे पहले बैटरी बहुत अधिक गर्म होने लगती है। साथ ही आसपास से अजीब गंध आती है। कई बार इनवर्टर चलने पर तेज आवाज या स्पार्क जैसी आवाज आती है। सबसे बड़ी बात यह है कि डिस्प्ले पैनल पर रेड फॉल्ट लाइट जलने लगती है।
2 of 5
अगर इनवर्टर में जलती दिखे ये लाइट तो तुरंत बुलाएं मैकेनिक
- फोटो : Adobe Stock
इनवर्टर के सामान्य रहने पर यह लाइट ऑन नहीं होती है। कई लोग इसे छोटी समस्या समझते हैं और ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन यही सबसे बड़ी गलती होती है। दरअसल, यह संकेत साफ बताते हैं कि इनवर्टर में गंभीर खराबी है और इसे तुरंत मैकेनिक से चेक करवाना चाहिए। ऐसे समय में छोटी सी लापरवाही बड़ा खतरा साबित हो सकती है।
3 of 5
अगर इनवर्टर में जलती दिखे ये लाइट तो तुरंत बुलाएं मैकेनिक
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करें बचाव?
अगर इनवर्टर में लाल लाइट जलने लगती है, तो तुरंत मैकेनिक को बुलाकर जांच करानी चाहिए। खुद से खोलकर जांच नहीं करनी चाहिए, क्योंकि बैटरी में खतरनाक कैमिकल होता हैं और हाई वोल्टेज करंट होता है।
Number Plate: क्या आपने अपनी गाड़ी में लगवा ली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट? नहीं, तो घर बैठे ऐसे करें ऑर्डर
4 of 5
अगर इनवर्टर में जलती दिखे ये लाइट तो तुरंत बुलाएं मैकेनिक
- फोटो : Adobe Stock
इनवर्टर की रेगुलर सर्विसिंग करानी चाहिए, जो बेहद जरूरी है। इससे छोटी-छोटी दिक्कतें बड़ी होने से पहले ठीक हो जाती हैं। बैटरी को हमेशा हवादार जगह पर रखना चाहिए, जिससे ओवरहीटिंग न हो।
सावधान! क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं तो उठाना पड़ सकता है नुकसान
5 of 5
अगर इनवर्टर में जलती दिखे ये लाइट तो तुरंत बुलाएं मैकेनिक
- फोटो : Adobe Stock
इसके साथ ही सस्ती या लोकल बैटरी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह जल्दी खराब होते हैं और ब्लास्ट का खतरा बढ़ाता है। अगर चार्जिंग के समय इनवर्टर से अजीब आवाज आए या डिस्प्ले पर कोई अनजान लाइट बार-बार जलने लगे तो तुरंत टेक्नीशियन से जरूरी चेक करवाएं।