Internet Banking Alert: पहले के मुकाबले अब लगभग सभी कामों को करना आसान हो गया है और ये सब हुआ है टेक्नोलॉजी की वजह से। जैसे- बैंकिंग सेक्टर को ही देख लीजिए। अब किसी को पैसे भेजने या प्राप्त करने में समय नहीं लगता है क्योंकि ऑनलाइन माध्यम से आप ये काम मिनटों में कर सकते हैं। यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेजना तो बेहद आसान हो गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी छोटी सी गलती के कारण आप साइबर ठगों के निशाने पर आ सकते हैं और आपके बैंक खाते में सेंध लग सकती है? शायद नहीं, पर अगर आप इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं...
{"_id":"66d84d5dc9c3101a5d0d226c","slug":"internet-banking-alert-how-to-safe-during-using-internet-banking-check-here-2024-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: क्या आप भी करते हैं इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल? तो भूलकर न करें ये गलतियां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: क्या आप भी करते हैं इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल? तो भूलकर न करें ये गलतियां
Wed, 04 Sep 2024 05:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
जालसाज ऐसे कर सकते हैं ठगी।
- फोटो : Amar Ujala
जालसाज ऐसे कर सकते हैं ठगी।
- फोटो : istock
इन गलतियों को न करें:-
पहली गलती
- आपके पास कोई ऐसा ऑफर्स वाला ईमेल आता है जिसमें आपको इस पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है और साथ ही आपकी नेट बैंकिंग की जानकारी मांगी जा रही है, तो रुकिए। ऐसी गलती बिलकुल न करें क्योंकि बैंक अधिकारी या बैंक की तरफ से आपकी बैंकिंग जानकारी कभी नहीं मांगी जाती है।
जालसाज ऐसे कर सकते हैं ठगी।
- फोटो : istock
दूसरी गलती
- अगर आप ऑफिस का कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं और इसमें अपनी नेट बैंकिंग लॉगिन करते हैं, तो ऐसा करने से अगर सिस्टम पर हैकर्स का हमला होता है तो आपकी नेट बैंकिंग में भी सेंध लग सकती है और आपका बैंक खाता खाली हो सकता है जिससे आपको आर्थिक रूप से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाज ऐसे कर सकते हैं ठगी।
- फोटो : istock
तीसरी गलती
- एक बात को काफी अच्छे से समझें कि अपनी बैंकिंग जानकारी को कभी किसी के साथ शेयर न करें। न ही अपनी इंटरनेट बैंकिंग आईडी किसी को दें और न ही पासवर्ड। हमेशा खुद ही सिक्योर नेटवर्क पर लॉगिन करें और फिर लॉगआउट कर दें।
विज्ञापन
जालसाज ऐसे कर सकते हैं ठगी।
- फोटो : istock
चौथी गलती
- थर्ड पार्टी वेबसाइट या एप से बचकर रहें। दरअसल, लोग क्या करते हैं कि किसी शॉपिंग एप पर जाकर अपनी इंटरनेट बैंकिंग के आईडी-पासवर्ड से लॉगिन कर लेते हैं। आप ऐसी गलती न करें। वरना आपका अकाउंट हैक भी हो सकता है।