International Women's Day 2025: 8 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ऐसे में महिला दिवस के इस खास अवसर पर आप अपनी पत्नी को एक शानदार गिफ्ट दे सकते हैं, जो उन्हें दो सालों में लखपति बना देगा। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास अवसर पर आप अपनी पत्नी के नाम पर महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश कर सकते हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई महिलाएं इस स्कीम में निवेश कर रही हैं।
महिला सम्मान बचत पत्र योजना में केवल महिलाओं के नाम पर ही निवेश किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस स्कीम में आपके द्वारा निवेश किए गए पैसों पर किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होता है। आपके द्वारा निवेश किए गए पैसे पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। इस स्कीम के जरिए सरकार महिलाओं को बचत और निवेश के प्रति जागरुक करना चाहती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
2 of 5
स्कीम में महिलाओं के नाम पर केवल दो सालों के लिए निवेश किया जा सकता है
- फोटो : Adobe Stock
महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश करने पर आपको वर्तमान में सरकार द्वारा 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर दी जा रही है। इस स्कीम में महिलाओं के नाम पर केवल दो सालों के लिए निवेश किया जा सकता है।
3 of 5
इस स्कीम में आपको आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलती है
- फोटो : Adobe Stock
महिला सम्मान बचत पत्र योजना में 1 हजार रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है। वहीं निवेश की अधिकतम सीमा 2 लाख रुपये तय की गई है। इस स्कीम में आपको आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलती है।
Holi: होली के अवसर पर अपनी बिटिया के भविष्य को दें नया रंग, 12,500 रुपये निवेश करके जुटा सकते हैं करीब 70 लाख
4 of 5
महिला सम्मान बचत पत्र योजना
- फोटो : Adobe Stock
अगर आप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास अवसर पर अपनी पत्नी का खाता महिला सम्मान बचत पत्र योजना में खुलवाकर 2 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करते हैं तो वर्तमान ब्याज दर 7.5 प्रतिशत पर कैलकुलेट करें ऐसे में दो सालों के बाद आपको 2,32,044 रुपये मिलेंगे।
5 of 5
महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आसानी से खाता खुलवाया जा सकता है
- फोटो : Adobe Stock
महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आसानी से खाता खुलवाया जा सकता है। इस स्कीम में खाता खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करना है। वहां से इस योजना का अकाउंट ओपनिंग फॉर्म लेकर भरना है। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अटैच करके जमा कर दें। इस प्रक्रिया के बाद आपका खाता योजना में खोल दिया जाएगा।