फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: क्या आपका हो सकता है आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? यहां चेक करें पात्रता और आवेदन का तरीका भी

Wed, 05 Mar 2025 02:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 05 Mar 2025 02:53 PM IST
सार

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो ही आप आवेदन करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Card: who is eligible for ayushman card and check here benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: राज्य और केंद्र सरकार अलग-अलग तरह की कई योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। इसलिए सरकार कई योजनाओं के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में तो सीधे आर्थिक मदद भेजती है। जबकि, कई योजनाओं में कई अलग तरह से मदद देने का प्रावधान है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है और जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं वे आवेदन कर सकेत हैं। तो चलिए जानते हैं कौन आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है और आप ये कैसे बनवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card: who is eligible for ayushman card and check here benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • जो लोग भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • अगर परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • अगर आपके पास कच्चा मकान है
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • आप अगर निराश्रित या आदिवासी हैं
  • आप अगर ट्रांसजेंडर हैं

वहीं, जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है उनका बिना किसी पात्रता के आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है।

Ayushman Card: who is eligible for ayushman card and check here benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे कर लें चेक आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं:-

  • अगर आप चेक करना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं तो इसके लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको यहां पर अपनी जानकारी भरनी है और फिर आपको पता चल जाएगा आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card: who is eligible for ayushman card and check here benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनवाने का ये है तरीका:-

  • आप भी अगर पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
  • ये अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं कि आप पात्र हैं या नहीं हैं
विज्ञापन
Ayushman Card: who is eligible for ayushman card and check here benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
  • फिर अगर आप पात्र होते हैं तो आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं और इन्हें वेरिफाई किया जाता है
  • जांच में सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
  • आप इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड करके सूचीबद्ध् अस्पतालों में अपना हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed