गर्मियों और बरसात के मौसम में घर की लाइट के आसपास छोटे-छोटे कीड़े-मकौड़े नजर आना आम बात है। खासकर रात में बाहर की रोशनी के पास इनकी संख्या ज्यादा दिखाई दे सकती है।
{"_id":"6a9fd6e8859c072e30039d80","slug":"insects-gather-around-home-lights-try-these-4-easy-ways-to-keep-them-away-2026-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान लें ये बात कोई नहीं बताएगा: घर की लाइट पर आ जाते हैं कीड़े? इन 4 तरीकों से पाएं छुटकारा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जान लें ये बात कोई नहीं बताएगा: घर की लाइट पर आ जाते हैं कीड़े? इन 4 तरीकों से पाएं छुटकारा
Tue, 08 Sep 2026 03:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 08 Sep 2026 03:11 PM IST
सार
रात में घर की लाइट जलाते ही अगर उसके आसपास कीड़े-मकौड़े जमा होने लगते हैं, तो कुछ आसान उपाय मददगार हो सकते हैं। लाइट की जगह और रोशनी के तरीके में बदलाव के साथ घर की सफाई और खिड़की-दरवाजों की सीलिंग पर ध्यान देना भी जरूरी है।
विज्ञापन
घर की लाइट पर आने वाले कीड़ों को कैसे भगाएं?
- फोटो : Amar Ujala AI
घर की लाइट पर आने वाले कीड़ों को कैसे भगाएं?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे भगाएं लाइट पर आने वाले कीड़े मकौड़े?
पहला तरीका
- पुदीने के तेल की कुछ बूंदें पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें
- इसे खिड़की-दरवाजे और लाइट के आसपास हल्का स्प्रे करें
- इसकी तेज खुशबू लाइट पर आने वाले कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है
घर की लाइट पर आने वाले कीड़ों को कैसे भगाएं?
- फोटो : Freepik
दूसरा तरीका
- लाइट के पास नींबू और लौंग रखकर भी इन कीड़ों-मकौड़ों को भगाया जा सकता है
- नींबू में लौंग लगाकर उसे लाइट या दरवाजे-खिड़की के पास रखें
- इससे होगा ये कि इसकी गंध कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
घर की लाइट पर आने वाले कीड़ों को कैसे भगाएं?
- फोटो : freepik
तीसरा तरीका
- कीड़े-मकौड़ों को भगाने में नीम की पत्तियां आपकी मदद कर सकती हैं
- ताजी नीम की पत्तियां खिड़की या दरवाजे के पास रख सकते हैं
- नीम की तेज गंध कुछ छोटे कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है
- ध्यान रहे कि अगर पत्तियां सूखने लगें तो उन्हें बदल दें और नई नीम की पत्तियां वहां लगा दें
विज्ञापन
घर की लाइट पर आने वाले कीड़ों को कैसे भगाएं?
- फोटो : Adobe Stock
चौथा तरीका
- लाइट पर आने वाले कीड़ों को भगाने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं
- कपूर की थोड़ी मात्रा को घर के उस हिस्से में रखा जा सकता है जहां कीड़े ज्यादा आते हैं या लाइट के पास भी रख सकते हैं
- इसकी तेज गंध कुछ कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है