फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना एफआईआर दर्ज किए पुलिस आपको थाने में कितनी देर रख सकती है? जानिए कानून का नियम

Tue, 08 Sep 2026 03:04 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 08 Sep 2026 03:04 PM IST
सार

Rights During Police Inquiry: अक्सर जब लोगों का पहली बार पुलिस से समाना होता है तो उनके दिमाग में कानून से जुड़े कुछ बुनियादी सवाल आते हैं। मसलन पुलिस कितनी देर थाने में बैठा सकती है, किन मामलों में बिना एफआईआर तुरंत गिरफ्तारी होती है आदि। आइए इस लेख में इसी से जुड़े कुछ सवालों का जवाब जानते हैं।

विज्ञापन
How Long Can Police Detain You at a Police Station Without an FIR Know the Law in hindi
बिना एफआईआर पूछताछ नियम - फोटो : AI

Detention Without FIR Rules: कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगों को पुलिस अपने थाने बुलाकर पुछताछ करती है। मगर कई ऐसे मामले भी देखने को मिलते हैं जिसमें पुलिस एफआईआर दर्ज न होने पर भी पुछताछ के नाम पर लोगों को कई घंटों तक थाने मैं बैठा लेती है। ऐसे में लोगों के मन सबसे बड़ा सवाल ये होता है कि आखिर आम लोगों के पास क्या अधिकार होते हैं। क्या सच में पुलिस पूछताछ के नाम पर किसी को घंटों थाने में बैठाकर रख सकती है।



बता दें कि नए कानून (BNSS, 2023) के तहत पुलिस को जांच के लिए लोगों को बुलाने की शक्तियां तो मिली हैं, लेकिन नागरिकों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए सख्त सीमाएं भी तय की गई हैं। इसलिए, यह सोचना कि एफआईआर के 'बिना पुलिस कुछ नहीं कर सकती' या फिर 'पुलिस अपनी मर्जी से जितनी देर चाहे थाने में बैठा सकती है' ये दोनों ही बातें पूरी तरह सही नहीं हैं। आइए इस लेख में इसी से जुड़ी जरूरी नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

How Long Can Police Detain You at a Police Station Without an FIR Know the Law in hindi
नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुला सकती है पुलिस - फोटो : AI

नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुला सकती है पुलिस

  • अगर पुलिस को किसी व्यक्ति से पूछताछ की जरूरत है, तो मामले की परिस्थितियों के अनुसार उसे पुलिस अधिकारी के सामने उपस्थित होने के लिए नोटिस दिया जा सकता है।
  • इसका उद्देश्य जांच में जरूरी जानकारी हासिल करना होता है। नोटिस मिलने पर संबंधित व्यक्ति को उसमें दिए निर्देशों का पालन करना होता है। 
  • यानी सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाए जाने को अपने आप गिरफ्तारी नहीं माना जा सकता।
How Long Can Police Detain You at a Police Station Without an FIR Know the Law in hindi
24 घंटे का नियम कब लागू होता है? - फोटो : अमर उजाला

24 घंटे का नियम कब लागू होता है?

  • सबसे जरूरी बात यह है कि 24 घंटे का नियम गिरफ्तारी और हिरासत से जुड़ा है।
  • BNSS की धारा 187 के अनुसार, जब किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करके हिरासत में रखा जाता है और जांच 24 घंटे में पूरी नहीं हो पाती, तो पुलिस को उसे संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना होता है। 
  • संविधान का अनुच्छेद 22 भी गिरफ्तार व्यक्ति को जल्द से जल्द मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने का अधिकार देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Long Can Police Detain You at a Police Station Without an FIR Know the Law in hindi
पुलिस स्टेशन पर कितनी देर थाने में बैठा सकती है पुलिस - फोटो : AI

क्या बिना FIR के गिरफ्तारी हो सकती है?

  • सिर्फ यह कह देना कि FIR दर्ज नहीं हुई है, तो गिरफ्तारी नहीं हो सकती है ये पूरा सच नहीं है।
  • कुछ परिस्थितियों में संज्ञेय अपराध और कानूनी शर्तें पूरी होने पर पुलिस FIR से पहले भी कार्रवाई कर सकती है, लेकिन गिरफ्तारी के लिए कानूनी आधार और निर्धारित प्रक्रिया जरूरी है।
  • वहीं, अगर आरोप गंभीर नहीं है, तो कानून में पुलिस द्वारा नोटिस के जरिए व्यक्ति को जांच में शामिल होने के लिए बुलाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
How Long Can Police Detain You at a Police Station Without an FIR Know the Law in hindi
थाने बुलाए जाने पर क्या समझें? - फोटो : Adobe Stock

थाने बुलाए जाने पर क्या समझें?

  • अगर पुलिस आपको पूछताछ के लिए बुलाती है, तो पहले यह समझना जरूरी है कि आपको किस मामले में और किस हैसियत से बुलाया गया है।
  • अगर पुलिस ने नोटिस दिया है, तो उसे ध्यान से पढ़ें और उसकी शर्तों का पालन करें।
  • अगर आपको गिरफ्तार किया जाता है, तो गिरफ्तारी की वजह बताना और आपको निर्धारित समय के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना कानून की प्रक्रिया का हिस्सा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed