फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: दिन की बजाए रात के समय तेज क्यों चलती हैं ट्रेनें, जानिए क्या है वजह

Sun, 21 Apr 2024 12:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 21 Apr 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways: Why Trains Runs Fast At Night Know The Reason Here
Indian Railways - फोटो : Istock

Indian Railways: भारत रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संख्या भी दी जाती है। रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए कई नियमों को बनाया गया है। इसके अलावा यात्रियों को सफर के दौरान कई तरह की सुविधाएं भी दी जाती हैं। हम में से अधिकतर लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। ट्रेनों में सफर करते समय क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि आखिर दिन की बजाए रात के समय ट्रेनें तेज रफ्तार पर क्यों चलती हैं? ट्रेन का रात के समय तेज रफ्तार पर चलने के पीछे कई कारण हैं। आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं  - 

Indian Railways: Why Trains Runs Fast At Night Know The Reason Here
Indian Railways - फोटो : Istock

रात के समय ट्रेन को तेज रफ्तार पर चलाने के पीछे की एक बड़ी वजह यह होती है कि रात के समय सिग्नल दूर से ही दिख जाता है। इस कारण लोको पायलट ट्रेन चलाते समय दूर से ही सिग्नल को देख लेता है। 

Indian Railways: Why Trains Runs Fast At Night Know The Reason Here
Indian Railways - फोटो : Istock

इससे उसे दिन की अपेक्षा रात के समय पहले ही पता चल जाता है कि ट्रेन को रोकना है या नहीं। अगर सिग्नल ग्रीन रहता है। ऐसे में लोको पायलट को ट्रेन की स्पीड को धीमी करने की जरूरत नहीं होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways: Why Trains Runs Fast At Night Know The Reason Here
Indian Railways - फोटो : Istock

रात के समय ट्रेन को तेज रफ्तार पर चलाने के पीछ दूसरी बड़ी वजह यह होती है कि रात को रेलवे ट्रेक पर आवाजाही न के बराबर होती है। इस दौरान न तो इंसान देखने को मिलते हैं और न ही कोई जानवर। 

विज्ञापन
Indian Railways: Why Trains Runs Fast At Night Know The Reason Here
Indian Railways - फोटो : Istock

इन सब के अलावा रात के समय रेलवे ट्रेक पर कोई मेंटेनेंस कार्य नहीं चल रहा होता है। इस कारण ट्रेन की रफ्तार धीमी करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इन्हीं सब वजहों से रात के समय ट्रेन तेज रफ्तार पर चलती है। 

PM Kisan Yojana: क्या इनकम टैक्स अदा करने वाले किसान उठा सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed