सिर्फ देश ही नहीं पूरी दुनिया में कोरोना वायरस और ओमिक्रॉन के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ ही दिनों में कोरोना के रोजाना एक लाख से अधिक मामले सामने आने लगे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हर जगह पाबंदियां शुरू गई हैं। कुछ राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू तक लागू कर दिया गया है। ऐसे में रेलवे ने भी सख्ती लगाना शुरू कर दिया है। कोरोना के पढ़ते मामलों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए कड़े नियम जारी कर दिए हैं। रेलवे ने अपने सभी यात्रियों को आदेश दे दिए हैं कि अब बिना मास्क के स्टेशन पर एंट्री नहीं मिलेगी। इसके अलावा बिना मास्क के स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों पर रेलवे 500 रुपए जुर्माना लगाएगा। इस बात की जानकारी पश्चिम रेलवे ने दी है। पश्चिम रेलवे की तरफ से ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। आइए जानते हैं इस पूरी खबर के बारे में विस्तार से...
Indian Railways: ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं, तो पहले जान लीजिए ये जरूरी नियम, वरना देना होगा भारी जुर्माना
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन