फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: किन परिस्थितियों में की जा सकती है ट्रेन चेन की पुलिंग? जरूर जान लें ये नियम

Mon, 26 Aug 2024 06:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Train Chain Pulling Rules Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : Istock

Indian Railways: भारतीय रेलवे का एक बड़ा नेटवर्क देशभर में फैला है। इसकी गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। भारतीय रेलवे द्वारा देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हर रोज इन ट्रेनों में करोड़ों यात्री सफर करते हैं। ट्रेन में सफर करते समय यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियम बना रखे हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि किसी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में यात्री ट्रेन में लगी चेन को खींच देते हैं। इससे ट्रेन थोड़ी देर बाद रुक जाती है।



वहीं कई बार कुछ यात्री कोई आपात स्थिति न होने के बाद भी ट्रेन चेन की पुलिंग करते हैं। बिना किसी कारण ट्रेन चेन की पुलिंग करना दंडनीय अपराध है। ऐसा करते हुए अगर आप पकडे़ जाते हैं तो आप पर कार्रवाई की जा सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किन-किन परिस्थितियों में आप ट्रेन चेन की पुलिंग कर सकते हैं? 

Indian Railways Train Chain Pulling Rules Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : Istock

अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और कोई यात्री स्टेशन पर पीछे छूट जाता है। इस स्थिति में आप ट्रेन चेन की पुलिंग कर सकते हैं। वहीं अगर ट्रेन में आग लग जाती है इस स्थिति में भी ट्रेन चेन पुलिंग की जा सकती है।

Indian Railways Train Chain Pulling Rules Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : Istock

अगर ट्रेन में सफर करते समय कोई यात्री उसमें से नीचे गिर जाता है या दिव्यांग व्यक्ति के साथ कोई परेशानी होती है। ऐसे में आप ट्रेन चेन की पुलिंग करके उसको रुकवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Train Chain Pulling Rules Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : Istock

इसके अलावा ट्रेन में सफर करते समय अगर किसी यात्री की तबियत ज्यादा खराब हो जाती है और उसको चिकित्सा सहायता की जरूरत है तो आप ट्रेन की चेन पुलिंग करके ट्रेन को रुकवा सकते हैं।

विज्ञापन
Indian Railways Train Chain Pulling Rules Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : Istock

ट्रेन में अगर स्नैचिंग या डकैती हो रही है तो आप ट्रेन चेन की पुलिंग करके उसको रोक सकते हैं। अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं तो आपको भारतीय रेलवे के ट्रेन चेन पुलिंग के इन नियमों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed