फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन टिकट कैंसिल कराने से पहले जरूर जान लें भारतीय रेलवे का यह नियम

Tue, 25 Jul 2023 11:51 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
Indian railways ticket cancellation charges and rules know complete details here
Indian Railways - फोटो : iStock

Indian Railways Ticket Cancellation Charges: करोड़ों यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। यात्रियों को सफर के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। गौरतलब बात है कि भारतीय ट्रेनों में काफी भीड़ होती है। अगर आपको दिल्ली से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड या पश्चिम बंगाल जाना है, तो ट्रेन में कंफर्म टिकट बुक करना काफी मुश्किल काम होता है। ऐसे में सीट रिजर्वेशन कराने के लिए लोग काफी पहले से ही अपने टिकट की बुकिंग करा लेते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि लोग टिकट तो काफी पहले ही बुक करा लेते हैं लेकिन वो किसी जरूरी कारण के चलते ट्रेन में सफर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उन्हें टिकट कैंसिल कराना पड़ता है। अगर आप ट्रेन टिकट को कैंसिल करा रहे हैं। इस स्थिति में आपको कुछ नियमों को जरूर जान लेना चाहिए।

Indian railways ticket cancellation charges and rules know complete details here
Indian Railways - फोटो : Istock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि भारतीय रेलवे अलग-अलग क्लास के मुताबिक ट्रेन टिकट कैंसिलेशन चार्ज भी अलग-अलग काटता है। अगर आप ट्रेन के रवाना होने से 48 घंटे पहले टिकट को कैंसिल कराते हैं। 

Indian railways ticket cancellation charges and rules know complete details here
Indian Railways - फोटो : Istock

ऐसे में फर्स्ट क्लास/एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 240 रुपये का चार्ज काटा जाता है। वहीं एसी 2 टियर/फर्स्ट क्लास के लिए 200 रुपये का कैंसिलेशन चार्ज काटा जाता है। 

Business Ideas: इस बिजनेस को शुरू करके आप कर सकेंगे हर महीने 2 से 3 लाख रुपये की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian railways ticket cancellation charges and rules know complete details here
Indian Railways - फोटो : Istock

एसी 3 टियर/एसी चेयर कार/एसी 3 इकोनॉमी के लिए 180 रुपये काटे जाते हैं। इसके अलावा स्लीपर क्लास के लिए 120 रुपये और सेकेंड क्लास के लिए 60 रुपये का कैंसिलेशन चार्ज लिया जाता है।

विज्ञापन
Indian railways ticket cancellation charges and rules know complete details here
Indian Railways - फोटो : Istock

वहीं अगर कोई यात्री ट्रेन के रवाना होने से 48 से कम और 12 घंटे से पहले अपने कंफर्म टिकट को कैंसिल कराता है। ऐसे में कुल किराये का 25 प्रतिशत चार्ज काटा जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed