फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 27 जुलाई को आपके खाते में आएंगे 2 हजार रुपये, किसान ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Tue, 25 Jul 2023 11:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 25 Jul 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: How to check beneficiary list follow these steps
14वीं किस्त 27 जुलाई को जारी होने वाली है। - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। इनमें मुफ्त व सस्ता राशन, आवास, पेंशन और बीमा जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल होती हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाया जाता है। योजना के अंतर्गत अब तक पात्र किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और इस बार बारी 14वीं किस्त की है। 14वीं किस्त 27 जुलाई 2023 को जारी होने वाली है। ऐसे में अगर किसान चाहें तो पीएम किसान पोर्टल पर जाकर लाभार्थी सूची देखकर ये जान सकते हैं कि उनका नाम इस लिस्ट में है या नहीं, क्योंकि इस लिस्ट में नाम होने वाले किसानों को ही किस्त का लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: How to check beneficiary list follow these steps
14वीं किस्त 27 जुलाई को जारी होने वाली है। - फोटो : istock

मिलते हैं इतने पैसे

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। वहीं, इन पैसों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। इस बार 14वीं किस्त के रूप में भी किसानों को 2 हजार रुपये दिए जाएंगे।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: How to check beneficiary list follow these steps
14वीं किस्त 27 जुलाई को जारी होने वाली है। - फोटो : pmkisan.gov.in

पीएम मोदी जारी करेंगे 14वीं किस्त

  • जैसा कि 27 जुलाई 2023 को सुबह 11 बजे 14वीं किस्त जारी की जाएगी। इस किस्त को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे। वे इस मौके पर राज्सथान के सीकर जाएंगे। जहां से पीएम मोदी डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजेंगे। साथ ही इस मौके पर वे लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: How to check beneficiary list follow these steps
14वीं किस्त 27 जुलाई को जारी होने वाली है। - फोटो : istock

लाभार्थी सूची में अपना नाम ऐसे चेक कर सकते हैं किसान:-

स्टेप 1

  • लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करने के लिए पहले आपको आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
  • फिर यहां पर आपको बेनिफिशियरी सूची वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: How to check beneficiary list follow these steps
14वीं किस्त 27 जुलाई को जारी होने वाली है। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम भरें
  • फिर आपको गेट डिटेल वाले बटन पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपके सामने लाभार्थी सूची आएगी, जहां आपको अपना नाम चेक कर लेना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed