Summer Special Train 2023: गर्मियों के सीजन में ट्रेनों में कंफर्म सीट बुक करना काफी मुश्किल काम होता है। इस दौरान बड़े पैमाने पर लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। कई लोग घर जाने के लिए भारतीय रेलवे में सफर करते हैं, तो कई बार लोग किसी खास जगह पर घूमने के लिए काफी पहले ही ट्रेन टिकट की बुकिंग करा लेते हैं। ऐसे में इस दौरान ट्रेनों में काफी भीड़ भाड़ देखने को मिलती है। गर्मियों के सीजन में ट्रेनों में कंफर्म टिकट बुक करना काफी मुश्किल काम होता है। इस सीजन में तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना भी कोई आसान काम नहीं होता। ऐसे में गर्मियों के सीजन में भारी भीड़-भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि गर्मियों के सीजन में विशाखापत्तनम और वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेनों को शुरू किया है।
Indian Railways: गर्मियों की छुट्टियों में मिलेगी कंफर्म ट्रेन टिकट, भारतीय रेलवे चला रहा ये स्पेशल ट्रेनें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 13 Apr 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन