फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Google Search Tricks: गूगल सर्च इंजन का करते हैं इस्तेमाल, तो जान लीजिए ये ट्रिक्स, मिलेगा एकदम सटीक रिजल्ट

Thu, 13 Apr 2023 01:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 13 Apr 2023 01:09 PM IST
विज्ञापन
Google Search Tricks: How to get accurate search result on google know the tips and tricks here
Google Search Tricks - फोटो : Istock

Google Search Tricks: इंटरनेट क्रांति ने सूचना के एक नए युग की शुरुआत की है। इसके आने के बाद चीजों को ढूंढना और उसका एक्सेस पाना काफी आसान हो गया है। आज हम सभी लोग इंटरनेट पर किसी भी समस्या का हल ढूंढने के लिए गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इंटरनेट की दुनिया में सर्च इंजन के क्षेत्र में बीते कई वर्षों से गूगल ने एकाधिकार जमाए रखा है। आज करोड़ों यूजर्स गूगल सर्च इंजन का उपयोग कर रहे हैं।



अगर आप भी इंटरनेट पर चीजों को खोजने के लिए गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको गूगल से जुड़ी कुछ ऐसी शानदार टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सहायता से आप एकदम सटीक रिजल्ट पा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

Google Search Tricks: How to get accurate search result on google know the tips and tricks here
Google Search Tricks - फोटो : सोशल मीडिया

कोटेशन मार्क का इस्तेमाल करके चीजों को करें सर्च

अगर आप गूगल पर किसी चीज का एकदम सटीक रिजल्ट पाना चाहते हैं। ऐसे में आप कोटेशन मार्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप गूगल पर सर्च कर सकते हैं "Best Coffee Shop In Delhi" कोटेशन का इस्तेमाल करके चीजों को सर्च करने पर आपको एकदम सटीक रिजल्ट मिलेगा।

Google Search Tricks: How to get accurate search result on google know the tips and tricks here
Google Search Tricks - फोटो : istock

स्पेसिफिक वेबसाइट का रिजल्ट पाने के लिए कोलन का करें इस्तेमाल 

अगर आप गूगल पर किसी खास वेबसाइट के ही सर्च रिजल्ट को खोजना चाहते हैं। ऐसे में आप गूगल सर्च इंजन में कोलन को उपयोग में ला सकते हैं। इसके लिए आपको सर्च बॉक्स में अपनी क्वेरी लिखनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Google Search Tricks: How to get accurate search result on google know the tips and tricks here
Google Search Tricks - फोटो : istock

उसके बाद आपको अपनी क्वेरी के आगे कोलन का साइन : लगाकर संबंधित वेबसाइट का नाम लिख देना है। उदाहरण के लिए आप यह लिखकर सर्च कर सकते हैं - आईपीएल से जुड़ी ताजी खबरें : अमर उजाला। इससे आपको गूगल सर्च इंजन पर सारी खबरें अमर उजाला की ही दिखेंगी।

विज्ञापन
Google Search Tricks: How to get accurate search result on google know the tips and tricks here
Google Search Tricks - फोटो : istock

ऐसे ढूंढें गूगल पर फाइल 

गूगल पर किसी फाइल को ढूंढना काफी आसान है। इसके लिए आपको उस फाइल का सर्च टर्म और उसके आगे PDF लिखकर सर्च करना है। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक दम सटीक रिजल्ट आ जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed