फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन में बिना टिकट सफर करते हुए पकड़े जाने पर कितना लगता है जुर्माना? जानिए क्या है नियम

Tue, 20 Aug 2024 04:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Rules For Passenger Who Travelling Without Ticket
Indian Railways - फोटो : Istock

Indian Railways: भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इसकी गिनती दुनिया के विशाल रेल नेटवर्कों में की जाती है। हर दिन करोड़ों की संख्या में यात्री इसमें सफर करते हैं। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई नियमों को बना रखा है। इसके अलावा यात्रियों को सफर के समय कैसे शानदार अनुभव दिया जा सके? इसको लेकर भी भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेनों में कई तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। हालांकि, ट्रेन में सफर करने से पहले आपको टिकट खरीदना जरूरी है। अगर आप बिना टिकट ट्रेन में सफर करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ अक्सर देखने को मिलता है कि लेट होने पर कई लोग बिना टिकट लिए ही ट्रेन में चढ़ जाते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बिना टिकट ट्रेन में सफर करने पर आपसे कितना जुर्माना वसूला जा सकता है?

Indian Railways Rules For Passenger Who Travelling Without Ticket
Indian Railways - फोटो : Istock

भारतीय रेलवे के नियमों के अंतर्गत अगर आप बिना टिकट ट्रेन में सफर करते हुए पकड़े जाते हैं। इस स्थिति में आपसे 250 रुपये जुर्माना और आपको जहां तक जाना है वहां का पूरा किराया लिया जाएगा। 

Indian Railways Rules For Passenger Who Travelling Without Ticket
Indian Railways - फोटो : Istock

इसे लेने के बाद अगर ट्रेन में कहीं पर सीट खाली होती है। इस स्थिति में टीटीई आपको सीट भी दे सकता है। टीटीई के पास एक खास तरह की हैंड मशीन होती है, जिसकी मदद से वह ट्रेन टिकट देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Rules For Passenger Who Travelling Without Ticket
Indian Railways - फोटो : Istock

भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक आप ट्रेन में प्लेटफॉर्म टिकट से भी यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ने के बाद आपको तुरंत टीटीई से संपर्क करके अपना टिकट बनवाना होगा। 

विज्ञापन
Indian Railways Rules For Passenger Who Travelling Without Ticket
Indian Railways - फोटो : Istock

प्लेटफॉर्म टिकट इस बात का सबूत है कि आप किस स्टेशन से ट्रेन में चढ़े थे। आप यूटीएस एप की मदद से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। यूटीएस एप से प्लेटफॉर्म टिकट को बुक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed