Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Date Know How To Do Ekyc In This Scheme
{"_id":"66c44384dd13eeda0605aaaf","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-18th-installment-date-know-how-to-do-ekyc-in-this-scheme-2024-08-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इस दिन खाते में आ सकती है 18वीं किस्त, ऐसे कराएं योजना में अपनी ई-केवाईसी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इस दिन खाते में आ सकती है 18वीं किस्त, ऐसे कराएं योजना में अपनी ई-केवाईसी
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।
हर किस्त के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि भेजी जाती है। अब तक इस स्कीम की कुल 17 किस्तों को जारी किया जा चुका है। देश के करोड़ों किसान अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को अक्तूबर महीने में जारी कर सकती है।
2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Freepik
हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए।
3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Freepik
इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : istock
इसके बाद आपको वेबसाइट पर ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है। यह करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Freepik
यह करने के बाद आपको आधार से लिंक्ड अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको गेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है। ओटीपी को दर्ज करके आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।