Indian Railways: ट्रेन की अलार्म चेन खींचने से हो सकता है बड़ा नुकसान, भारतीय रेलवे के वायरल वीडियो से चला पता
मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे का एक वीडियो स्वदेशी प्लेटफॉर्म कू एप पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति के अलार्म चेन खींचने से ट्रेन नदी के ऊपर बने एक पुल पर रुक गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में रोजाना लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर कई नियमों को बना रखा है, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन के हर कोच में एक अलार्म चेन लगी होती है। आपातकाल स्थिति में अलार्म चेन खींच कर लोग ट्रेन को रोक सकते हैं। वहीं कई मर्तबा देखने को मिलता है कि लोग मजाक या किसी अन्य कारणों के चलते ट्रेन की अलार्म चेन खींच देते हैं। अलार्म चेन को खींचना काफी जोखिम भरा काम है। ऐसा करने पर ट्रेन के बेपटरी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसी कड़ी में मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे का एक वीडियो स्वदेशी प्लेटफॉर्म कू एप पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति के अलार्म चेन खींचने से ट्रेन नदी के ऊपर बने एक पुल पर रुक गई है।
इस वीडियो को भारतीय रेलवे ने स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एप कू पर पोस्ट किया है। वीडियो को शेयर करते हुए मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने लिखा - "बेवजह ट्रेन अलार्म चेन को खींचने से कई लोगों को दिक्कतें आ सकती हैं।"
देखें वीडियो
- Ministry of Railways (@RailMinIndia) 6 May 2022
नदी के ऊपर बने पुल पर ट्रेन के अलार्म चेन को दोबारा से रिसेट किया गया। इस ट्रेन का नाम गोदान एक्सप्रेस था। सेंट्रल रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट सतीश कुमार ने अलार्म चेन को रिसेट करने का जोखिम भरा काम किया। ऐसे में आपको बेवजह किसी ट्रेन की अलार्म चेन को नहीं खींचना चाहिए।
वीडियो में सतीश कुमार अपनी जान जोखिम में डालकर बोगी की सीढ़ियों और ट्रेन के पहियों के बीच काफी कम जगह में ट्रेन के अलार्म चेन को रिसेट करते हुए दिख रहे हैं। ट्रेन के पुल पर पटरियों और किनारों के बीच काफी गैप है। इस दौरान सतीश की जरा सी लापरवाही से उनकी जान जा सकती है।
कोशिश करें कि ट्रेन के अलार्म चेन को केवल इमरजेंसी के समय ही खींचे। बेवजह ट्रेन अलार्म चेन को खींचते हुए पकड़े जाने पर आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा आपको जेल में भी डाला जा सकता है।