फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन टिकट होने के बाद भी आपसे वसूला जा सकता है प्लेटफॉर्म पर जुर्माना, जानिए क्या है नियम

Fri, 08 Dec 2023 02:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 08 Dec 2023 02:18 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Platform Ticket Fine Rules Even after If You have Valid Train Ticket
Indian Railways - फोटो : Istock

Indian Railways: भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन की संज्ञा दी जाती है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। भारतीय रेलवे यात्रा के लिए काफी सुविधाजनक और सुरक्षित साधन है। इसी वजह से रोजाना करोड़ों लोग भारतीय रेलवे में सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा देश के हर मुख्य जगह पर रेलवे स्टेशनों को बनाया गया है, ताकि यात्रियों को आसानी से उनके घर के समीप ट्रेन से यात्रा करने की सुविधा मिल सके। इसी कड़ी में आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक ऐसे नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपको शायद ही पता होगा। इस नियम के बारे में आपको पता होना जरूरी है क्योंकि इसके अंतर्गत आपको ट्रेन टिकट होने के बाद भी जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Indian Railways Platform Ticket Fine Rules Even after If You have Valid Train Ticket
Indian Railways - फोटो : Istock

भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक अगर आपकी ट्रेन दिन के समय की है। ऐसे में आपको ट्रेन के समय से दो घंटे पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा। इसके अलावा अगर ट्रेन रात के समय की है। 

Indian Railways Platform Ticket Fine Rules Even after If You have Valid Train Ticket
Indian Railways - फोटो : iStock

इस स्थिति में आप ट्रेन के रवाना होने के समय से 6 घंटे पहले पहुंचकर स्टेशन पर इंतजार कर सकते हैं। अगर आप बताए गए समय के दौरान स्टेशन पर पहुंचते हैं। ऐसे में आपको किसी भी तरह का जुर्माना नहीं देना होगा। 

Ladli Behna Yojana: सरकार महिलाओं को दे रही है हर महीने 1250 रुपये, ऐसे करें स्कीम में आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Platform Ticket Fine Rules Even after If You have Valid Train Ticket
Indian Railways - फोटो : Istock

वहीं अगर आप बताए गए इस समय से पहले स्टेशन पर पहुंचते हैं। इस स्थिति में टीटीई आपसे जुर्माना वसूल सकता है। अगर आप ऊपर बताए गए समय अंतराल से ज्यादा समय तक ट्रेन स्टेशन पर रुकना चाहते हैं। ऐसे में आपको प्लेटफॉर्म टिकट लेना होगा। 

विज्ञापन
Indian Railways Platform Ticket Fine Rules Even after If You have Valid Train Ticket
Indian Railways - फोटो : Istock

अगर आपकी ट्रेन लेट है। ऐसे में यह नियम लागू नहीं होता है। टाइम लिमिट में बदलाव हो सकता है। स्टेशन पर होने वाली भारी भीड़ को कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने इस नियम को बना रखा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed