फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर तो जान लें अपने ये अधिकार, टीटीई को भी दिलवा सकते हैं सजा

Sun, 10 Aug 2025 03:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 10 Aug 2025 03:05 PM IST
सार

कई बार देखने को मिलता है कि रेलवे कर्मचारी यात्रियों के साथ गलत व्यवहार करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप इसकी शिकायत दर्ज कराकर उन पर उचित कार्रवाई करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Indian Railways Passenger Rights: Know Your Rights While Travelling in Indian Train
Indian Railways Passenger Rights - फोटो : AdobeStock

किन्हीं और साधनों में सफर करने की तुलना में ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेन में यात्रा करना पसंद करते हैं। भारतीय रेलवे यात्रा का सस्ता और सुविधाजनक साधन है। इसका एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है, जो देश के लगभग हर प्रमुख स्थानों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है। ट्रेन में सफर करते समय यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए कई नियमों को बनाया गया है। इसके अलावा यात्रियों को कई तरह के अधिकार भी दिए गए हैं। कई बार देखने को मिलता है कि रेलवे कर्मचारी यात्रियों के साथ गलत व्यवहार करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप इसकी शिकायत दर्ज कराकर उन पर उचित कार्रवाई करवा सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों को कई तरह के अधिकार दिए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -

Indian Railways Passenger Rights: Know Your Rights While Travelling in Indian Train
Indian Railways Passenger Rights - फोटो : AdobeStock

अगर आप कंफर्म टिकट लेकर ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो टीटीई आपके साथ गलत व्यवहार या बदतमीजी नहीं कर सकता है। अगर टीटीई आपके साथ बदतमीजी करता है तो इस स्थिति में आप उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

Indian Railways Passenger Rights: Know Your Rights While Travelling in Indian Train
Indian Railways Passenger Rights - फोटो : AdobeStock

शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करना है। इसके अलावा आप रेल मदद एप से भी इसकी जानकारी दे सकते हैं। अगर कोई टीटीई बदतमीजी करके आपको सीट से उठाता है तो शिकायत करने पर उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Passenger Rights: Know Your Rights While Travelling in Indian Train
Indian Railways Passenger Rights - फोटो : AdobeStock

यही नहीं ट्रेन में सफर करते समय अगर आपको किसी असुविधा (जैसे सीट टूटी हुई है, खाना खराब मिला है या कंबल तकिया गंदा है आदि) का सामना करना पड़ता है तो आप इसकी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। आपके पास यह अधिकार है। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

विज्ञापन
Indian Railways Passenger Rights: Know Your Rights While Travelling in Indian Train
Indian Railways Passenger Rights - फोटो : Adobe Stock

इसके अलावा अगर ट्रेन में कोई यात्री शराब पी रहा है, तेज आवाज में म्यूजिक सुन रहा है या गाली गलौज कर रहा है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। आपके द्वारा शिकायत करने के बाद तुरंत इस पर एक्शन लिया जाएगा। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed