भारत सरकार देश में गरीब, किसानों, महिलाओं और अन्य पिछड़े तबकों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। देश में एक बड़ी आबादी कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। हालांकि, आज भी देश में करोड़ों किसानों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों की आय में वृद्धि करने और उनकी छोटी मोटी कृषि जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत देश के किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।
PM Kisan Yojana: ऐसे करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन, आपको भी मिलेंगे हर साल 6 हजार रुपये
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:25 PM IST
सार
किसानों की आय में वृद्धि करने और उनकी छोटी मोटी कृषि जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन