फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: ट्रेन में चोरी हो गया है सामान तो रेलवे की नहीं है कोई जिम्मेदारी, यात्रा से पहले जान लें नया नियम

Sat, 17 Jun 2023 12:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 17 Jun 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways New Rule: Supreme court says Theft in train not deficiency in service By Indian Railways
ट्रेन में सामान की रक्षा कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala

Indian Railways New Rule: आप भी कभी न कभी भारतीय ट्रेन से सफर करते ही होंगे। यहां लोग अपने सामान को ज्यादातर सीट के नीचे ही रख देते हैं। पर अब आपके लिए ये जानना जरूरी है कि अगर ट्रेन से यात्रा के दौरान आपका सामान चोरी होता है, तो इसके जिम्मेदार आप खुद हैं रेलवे नहीं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने उपभोक्ता आयोग के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें भारतीय रेलवे को साल 2005 में यात्रा के दौरान चोरी हुए एक लाख रुपये की राशि यात्री को देने का निर्देश दिया था। ऐसे में अगर अब आप ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो कुछ तरीकों को अपनाकर अपने सामान को चोरी होने से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Indian Railways New Rule: Supreme court says Theft in train not deficiency in service By Indian Railways
ट्रेन में सामान की रक्षा कैसे करें? - फोटो : istock
  • उन तरीकों के बारे में जानेंगे जिनसे आप अपना सामान चोरी होने से बचा सकते हैं, लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए कि न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने पिछले आदेश को रद्द किया। इसको लेकर उन्होंने कहा कि 'यह रेलवे की तरफ से सेवा की कमी नहीं है। अगर यात्री अपने सामान की रक्षा करने में सक्षम नहीं है, तो इसके लिए रेलवे को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।'
Indian Railways New Rule: Supreme court says Theft in train not deficiency in service By Indian Railways
ट्रेन में सामान की रक्षा कैसे करें? - फोटो : istock

ट्रेन में सामान की रक्षा के लिए इन तीन बातों का रखें ध्यान:-

अनजान के भरोसे सामान न छोडें

  • आप अगर ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो कभी ये गलती न करें कि अपने सामान को किसी अनजान व्यक्ति के भरोसे छोड़कर शौचालय या ट्रेन के नीचे न उतरे। ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है, क्योंकि हो सकता है कि वही अनजान व्यक्ति यात्री के रूप में चोर हो और वो आपका सामान चुरा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways New Rule: Supreme court says Theft in train not deficiency in service By Indian Railways
ट्रेन में सामान की रक्षा कैसे करें? - फोटो : istock

जंजीर का इस्तेमाल कर सकते हैं

  • आप अगर ट्रेन से दूर का सफर कर रहे हैं या आपके पास ज्यादा सामान है, तो आप अपने सामान को जंजीर की मदद से सीट पर बांध सकते हैं। इससे आपका सामान सुरक्षित रह सकता है। बस जंजीर लगाने के बाद अपने सामान का ध्यान देना न भूलें।
विज्ञापन
Indian Railways New Rule: Supreme court says Theft in train not deficiency in service By Indian Railways
ट्रेन में सामान की रक्षा कैसे करें? - फोटो : istock

सामान के पास कोई न कोई हो

  • कई लोग अपने सामान को लेकर लापरवाह होते हैं। ट्रेन में चढ़ने के बाद सामान सीट के नीचे रखकर वो घूमने लग जाते हैं या ट्रेन से नीचे स्टेशन पर चले जाते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। ध्यान रखें कि सामान के पास हर वक्त कोई न कोई रहे, जिससे आपका सामान चोरी न हो पाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed