फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: टिकट बुक करने के लिए अब नहीं चाहिए होगा यात्री का पता, जानिए क्या है रेलवे का नया फैसला

Thu, 14 Apr 2022 02:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 14 Apr 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
indian railways new rule no need to ask passenger for address while booking train tickets
टिकट बुक करने के लिए अब यात्रियों को नहीं भरना होगा पता - फोटो : istock

हर दिन भारतीय रेलवे से काफी संख्या में लोग ट्रैवल करते हैं। रेल से यात्रा करने के अपने कई फायदे भी हैं। एक तो ट्रेन से यात्रा करना काफी आरमदायक होता है, तो वहीं ट्रेन में खाने की सुविधा होती है, आरामदायक सीट, स्लिपर और एसी की सुविधा के अलावा शौचालय का प्रबंध भी ट्रेन में होता है। इसके अलावा लोग दूर की यात्रा के लिए ट्रेन को ही पहली पसंद बनाते हैं। लेकिन ट्रेन के सिर्फ इतने ही फायदे नहीं हैं, बल्कि ट्रेन टिकट बुक करना भी बेहद आसान है। दरअसल, आईआरसीटसी की आधिकारिक वेबसाइट से आप मिनटों में कंफर्म ट्रेन टिकट पा सकते हैं। लेकिन अगर आपने ध्यान दिया होगा तो देखा होगा कि ट्रेन टिकट बुक करते समय यात्री को अपना पता भी भरना होता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि भारतीय रेलवे ने इसमें बदलाव का फैसला किया है। तो चलिए आपको बताते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

indian railways new rule no need to ask passenger for address while booking train tickets
टिकट बुक करने के लिए अब यात्रियों को नहीं भरना होगा पता - फोटो : istock

अब तक क्या होता था?

  • दरअसल, अब तक अगर आप ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो यात्री को अपना पता भी दर्ज करना अनिवार्य होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इसके बिना आप टिकट बुक नहीं कर सकते हैं।
indian railways new rule no need to ask passenger for address while booking train tickets
टिकट बुक करने के लिए अब यात्रियों को नहीं भरना होगा पता - फोटो : istock

क्यों भरना होता था पता?

  • ट्रेन की टिकट बुक करते समय यात्रियों को कोरोना काल होने की वजह से दर्ज करना पड़ता था। कोरोना काल के दौर कोविड कंटेनमेंट बनाए गए थे, जिसकी वजह से अगर आपको ट्रेन की यात्रा करनी है, तो आपको अपना पता दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian railways new rule no need to ask passenger for address while booking train tickets
टिकट बुक करने के लिए अब यात्रियों को नहीं भरना होगा पता - फोटो : iStock

अब बदल गया है फैसला

  • रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार, जोनल रेलवे ने टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों का पता दर्ज करने के आदेश को लेकर सफाई मांगी थी। इस पर उनकी तरफ से कहा गया था कि अब कोविड कंटेनमेंट मेजर खत्म हो चुके हैं, तो ऐसे में घर का पता दर्ज करना अनिवार्य नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
indian railways new rule no need to ask passenger for address while booking train tickets
टिकट बुक करने के लिए अब यात्रियों को नहीं भरना होगा पता - फोटो : istock
  • ऐसे में रेलवे बोर्ड की तरफ से गृह मंत्रालय से बातचीत के बाद ये तय हुआ कि इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। साथ ही जोनल रेलवे को इस दिशा में कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। इसलिए अब आईआरसीटसी अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed