भारत में रोजाना तकरीबन लाखों लोग रेलवे से सफर करते हैं। भारतीय रेलवे हर वर्ग के लोगों को सफर करने की सुविधा प्रदान करती है। यही कारण है कि आज भी रेलवे को ही यात्रा के लिए सबसे सुविधाजनक संसाधन माना जाता है। अगर आप भी रेलवे से यात्रा करते है तो आपको इससे जुड़ी कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। जिससे आपको सफर के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। अगर आपको इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ट्रेन के कुछ नियम बताएंगे। इन नियमों का पालन नहीं करने पर आपको परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। अधिक मात्रा में सामान ले जाने में भी ट्रेन में परेशानी नहीं होती, लेकिन इसके लिए भी एक सीमा तय की गई है, जिससे ज्यादा सामान ले जाने की रेलवे अनुमती नहीं देता है। आइए जानते हैं आखिर ये क्या नियम हैं।
{"_id":"61d69b5504c9527094572e05","slug":"indian-railways-luggage-rules-you-will-be-fined-if-traveling-with-extra-luggage-in-train-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways Luggage Rules: क्या आप भी ट्रेन में ले जाते हैं ज्यादा सामान? जानिए रेलवे का नियम, वरना लग सकता है जुर्माना","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railways Luggage Rules: क्या आप भी ट्रेन में ले जाते हैं ज्यादा सामान? जानिए रेलवे का नियम, वरना लग सकता है जुर्माना
Thu, 06 Jan 2022 01:09 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
ज्यादा सामान पर लग जाएगा जुर्माना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
ज्यादा सामान पर लग जाएगा जुर्माना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
कितना ले जा सकते हैं सामान?
- जिस प्रकार हवाई यात्रा में सामान ले जाने की सीमा तय की गई है, उसी प्रकार रेलवे द्वारा भी एक नियम बनाया गया है, जिसके तहत यात्री अधिक से अधिक 50 किलोग्राम तक का ही सामान अपने साथ ले जा सकते हैं। इससे अधिक सामान ले जाने के लिए आपको इसके लिए अलग से किराया देना होगा।
ज्यादा सामान पर लग जाएगा जुर्माना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
- एसी कोच में सफर करने वालों के लिए ये सीमा 70 किलोग्राम रखी गई है, जबकि स्लीपर में यात्रा करने वाले अपने साथ 40 किलोग्राम तक ही सामान बिना अतिरिक्त शुल्क दिए ले जा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादा सामान पर लग जाएगा जुर्माना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
- अगर कोई यात्री बड़ा सामान लेकर जाता है तो रेलवे उससे अलग से शुल्क वसूलती है। इसके लिए कम से कम 30 रुपये तक के शुल्क का देना पड़ता है। इसके अलावा रेलवे किसी भी मरीज को यात्रा के दौरान अपने साथ ऑक्सीजन सिलेंडर और स्टैंड आदि ले जाने की छूट देता है।
विज्ञापन
ज्यादा सामान पर लग जाएगा जुर्माना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
- रेलवे के नियम के अनुसार यात्रियों को अपने साथ विस्फोटक या फिर ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में उस यात्री को परेशानी हो सकती है सीथ ही भारी जुर्माना भी चुकाना पड़ सकता है।