Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Indian Railways Interesting Facts: Visa And Passport Are Required To Enter In Attari Railway Station
{"_id":"678a10a4201d5854df0379c4","slug":"indian-railways-interesting-facts-visa-and-passport-are-required-to-enter-in-attari-railway-station-2025-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के इस रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए जरूरी था वीजा और पासपोर्ट, बिना इसके नहीं मिलती थी एंट्री","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
भारत के इस रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए जरूरी था वीजा और पासपोर्ट, बिना इसके नहीं मिलती थी एंट्री
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:12 PM IST
सार
Indian Railways: क्या आपको पता है कि भारत में एक रेलवे स्टेशन ऐसा भी है, जहां जाने के लिए टिकट के साथ-साथ वीजा और पासपोर्ट भी जरूरी थे?
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक अहम योगदान है। इसका विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन करता है। ये ट्रेनें देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ती हैं। इस कारण भारतीय ट्रेनों को राष्ट्र की जीवन रेखा भी कहा जाता है। भारतीय ट्रेनें यात्रा के लिए किफायती और सुविधाजनक साधन हैं। इसी वजह से रोजाना लाखों लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं।
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई नियमों को भी बना रखा है, ताकि उन्हें सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। भारतीय ट्रेनों में यात्रा करने के लिए आपके पास टिकट का होना जरूरी है। वहीं अगर आप रेलवे स्टेशन पर जा रहे हैं, तो आपके पास प्लेटफॉर्म टिकट या ट्रेन टिकट होना अनिवार्य है। इनके न होने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है।
2 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
क्या आपको पता है कि भारत में एक रेलवे स्टेशन ऐसा भी है, जहां जाने के लिए टिकट के साथ-साथ वीजा और पासपोर्ट भी जरूरी थे? वीजा और पासपोर्ट न होने पर आपको स्टेशन में प्रवेश नहीं दिया जाता था।
3 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
इस रेलवे स्टेशन का नाम अटारी है, जो अमृतसर जिले में स्थित है और फिरोजपुर रेलवे स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस स्टेशन पर जाने के लिए पहले पाकिस्तानी वीजा की आवश्यकता होती थी। भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस इसी स्टेशन से पाकिस्तान जाती थी।
हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण यह ट्रेन अब बंद है। समझौता एक्सप्रेस 2019 से बंद है, और इस कारण अब अटारी रेलवे स्टेशन से पाकिस्तान नहीं जाया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
यदि आप इस रेलवे स्टेशन पर जबरदस्ती प्रवेश करते हुए पकड़े जाते हैं, तो आप पर फॉरेन एक्ट के सेक्शन 14 के अंतर्गत मामला दर्ज हो सकता है। समझौता एक्सप्रेस में यात्रा करने के लिए यात्रियों को टिकट खरीदते समय पासपोर्ट नंबर भी देना होता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।