Indian Railways: भारतीय रेलवे का विशाल नेटवर्क पूरे देश में फैला है। ये देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े शहरों से जोड़ने का काम करता है। किसी और साधनों की अपेक्षा भारतीय रेलवे ज्यादा सुरक्षित और सुगम माध्यम है। इसी वजह से रोजाना करोड़ों लोग भारतीय रेलवे में सफर करते हैं। हालांकि, अक्सर यात्रियों को ट्रेन लेट होने की समस्या काफी परेशान करती है। ऐसे में यात्री तय समय पर अपने डेस्टिनेशन तक नहीं पहुंच पाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि ट्रेन लेट होने पर भारतीय रेलवे यात्रियों को रिफंड भी देता है। भारतीय रेलवे के इस खास नियम के बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। ऐसे में इस सुविधा का लाभ बेहद कम लोग ही उठा पाते हैं। अगर आपको भी भारतीय रेलवे के इस नियम के बारे में नहीं पता है, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
Indian Railways: ट्रेन लेट होने पर मिलता है टिकट का पूरा रिफंड, जानें क्या है नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 14 Sep 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन