Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Release Date Update And Eligibility
{"_id":"66efc092d6ff1da71a05d8e9","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-18th-installment-release-date-update-and-eligibility-2024-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 18वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 18वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। हालांकि, आज भी देश में कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को किसानों के खाते में तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
अब तक देशभर के करोडों किसानों के खाते में कुल 17 किस्तों के पैसों को जारी किया जा चुका है। ऐसे में कई किसानों को अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का इंतजार है।
3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Adobe stock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार दिवाली से पहले अक्तूबर महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किस्त के पैसों को जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Freepik
देश में कई किसानों का अक्सर ये सवाल रहता है कि क्या वे किसान जो दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं? वे भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करके स्कीम का लाभ ले सकते हैं?
विज्ञापन
5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Freepik
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान नहीं ले सकते हैं। इस स्कीम का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।