फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: क्या आप जानते हैं एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों में अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

Sun, 07 May 2023 02:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 07 May 2023 02:45 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Fact: What is the difference between mail express and superfast train
Difference between mail express and superfast train - फोटो : iStock

Indian Railways Fact: भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। देश में करोड़ों लोग रोजाना भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे देशभर में कई ट्रेनों का संचालन कर रहा है। भारतीय ट्रेनों में हम में से अधिकतर लोग सफर करते हैं। ट्रेनों में सफर करते समय आपने इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि ट्रेनों को एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट में वर्गीकृत किया जाता है।

वहीं क्या आपको एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों के बीच के अंतर के बारे में पता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इन्हीं तीनों के बीच के अंतर के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में आपको एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों के बीच में क्या अंतर है? इस बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं -

Indian Railways Fact: What is the difference between mail express and superfast train
Difference between mail express and superfast train - फोटो : Istock

एक्सप्रेस ट्रेन 

एक्सप्रेस ट्रेनें 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार पर चलती हैं। यह सेमी प्रायोरिटी वाली ट्रेनें होती हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों का नाम किसी व्यक्ति, शहर या जगह के नाम से शुरु होता है। 

Indian Railways Fact: What is the difference between mail express and superfast train
Difference between mail express and superfast train - फोटो : Istock

एक्सप्रेस ट्रेनें मेल ट्रेनों की तरह किसी किसी हाल्ट या स्टेशनों पर नहीं रुकती हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल, स्लीपर और एसी कोच लगे हुए होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Fact: What is the difference between mail express and superfast train
Difference between mail express and superfast train - फोटो : Istock

मेल ट्रेनें 

मेल ट्रेनों की रफ्तार एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों की तुलना में कम होती है। इनकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है। ये शहरों के साथ लंबी दूरी के स्टेशनों को भी जोड़ने का काम करती हैं। ये ट्रेनें अक्सर हॉल्ट पर रुकती हैं।

विज्ञापन
Indian Railways Fact: What is the difference between mail express and superfast train
Difference between mail express and superfast train - फोटो : Istock

सुपरफास्ट ट्रेनें 

सुपरफास्ट ट्रेनें मेल और एक्सप्रेस की तुलना में तेजी से चलती हैं। ये ट्रेनें 110 किलोमीटर की रफ्तार पर सफर करती हैं। इन ट्रेनों के स्टोपेज भी काफी कम होते हैं। इस कारण इनका किराया मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की अपेक्षा ज्यादा होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed