फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: क्या रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर या पत्थर रखने से सच में पलट सकती है ट्रेन?

Tue, 10 Sep 2024 06:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways: Can a train really overturn by placing a gas cylinder or stone On Railway Track
Indian Railways - फोटो : Istock

Indian Railways: भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। भारतीय रेल नेटवर्क की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। यात्रियों की सेफ्टी और उनके सफर को सुविधाजनक बनाने को लेकर भारतीय रेलवे ने कई इंतजाम कर रखे हैं। हालांकि, बीते सालों में कुछ खामियों के कारण कई रेल हादसे सामने निकलकर आए हैं।



वहीं हाल ही में राजस्थान में ट्रेन पलटाने की साजिश का एक बड़ा मामला सामने निकलकर आया है। अजमेर जिले में रेलवे ट्रेक पर करीब एक किलोमीटर तक कई जगहों पर ट्रेन को पलटाने के उद्देश्य से सीमेंट ब्लॉक रखे गए थे। ऐसे में कई लोगों का अक्सर सवाल रहता है कि क्या पत्थर या गैस सिलेंडर को ट्रैक पर रखने से सच में ट्रेन पलट जाती है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

Indian Railways: Can a train really overturn by placing a gas cylinder or stone On Railway Track
Indian Railways - फोटो : Istock

गैस सिलेंडर वजन में भारी होते हैं और यह आमतौर पर भरे भी होते हैं। हालांकि, ट्रेन के मुकाबले इनका वजन न के बराबर होता है। वहीं सिलेंडर को अगर रेलवे ट्रैक पर रखा जाए तो इससे ट्रैक को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में ट्रेन के पटरी से उतरने की संभावना थोड़ी बहुत रहती है। हालांकि, सीधे तौर पर ट्रेन के पलटने की संभावना न के बराबर होती है। 

Indian Railways: Can a train really overturn by placing a gas cylinder or stone On Railway Track
Indian Railways - फोटो : Istock

वहीं बड़े और भारी पत्थर को बड़ी संख्या में रेलवे ट्रैक पर रखा जाए तो इससे ट्रैक की सतह को क्षति पहुंच सकती है। ट्रैक की सतह को क्षति पहुंचने से ट्रेन पटरी से उतर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways: Can a train really overturn by placing a gas cylinder or stone On Railway Track
Indian Railways - फोटो : Istock

हालांकि, ट्रैक पर पत्थर रखने के बाद भी ट्रेन के पलटने की संभावना काफी कम रहती है। रेलवे नेटवर्क ट्रेन को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह की इंजीनियरिंग और तकनीकों का उपयोग करता है। 

विज्ञापन
Indian Railways: Can a train really overturn by placing a gas cylinder or stone On Railway Track
Indian Railways - फोटो : Istock

इसके अलावा रेलवे कर्मचारियों द्वारा नियमित रेलवे ट्रैक की निगरानी की जाती है। ट्रेन की संरचना को मजबूत बनाने के लिए भी भारतीय रेलवे सुरक्षा और सुधार से जुड़े कई उपायों को अपनाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed