फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी में क्या है अंतर? जानिए क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं

Mon, 22 Dec 2025 08:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 22 Dec 2025 08:33 PM IST
सार

क्या आपको भारतीय ट्रेनों में फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी कोच में अंतर के बारे में पता है? अगर नहीं, तो इस खबर के जरिए हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Indian Railways AC Classes Explained: Difference Between First AC, Second AC and Third AC Coaches
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे को देश की जीवनरेखा माना जाता है। रोजाना करोड़ों यात्री ट्रेनों से सफर करते हैं। हालांकि, कई लोगों को इस बारे में स्पष्ट नहीं होता कि फर्स्ट एसी (1A), सेकेंड एसी (2A) और थर्ड एसी (3A) में क्या अंतर होता है। फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी के टिकट के किराये में भी बड़ा अंतर होता है। टिकट के अंतर के साथ साथ इनमें सुविधाओं के स्तर में भी काफी अंतर होता है।



गोपनीयता, आराम, सुरक्षा और यात्रियों की संख्या, इन सभी आधारों पर एसी के अलग अलग क्लास में आपको अलग अलग अनुभव मिलता है। कई बार देखने को मिलता है कि सही जानकारी के न होने के कारण कई यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से सही क्लास का चयन नहीं कर पाते हैं। इस कारण आपको यह जानना जरूरी है कि किस एसी क्लास में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं? 

Indian Railways AC Classes Explained: Difference Between First AC, Second AC and Third AC Coaches
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

फर्स्ट एसी

फर्स्ट एसी भारतीय रेलवे की सबसे प्रीमियम क्लास होती है। इसमें केबिन और कूप की सुविधा होती है। इस कोच में आपको दो और चार सीटों की बर्थ मिलती है। इस क्लास में चार बर्थ वाली को केबिन कहते हैं और दो बर्थ वाली को क्रूप कहा जाता है। इस कारण यात्रियों को पूरी प्राइवेसी मिलती है। 

Indian Railways AC Classes Explained: Difference Between First AC, Second AC and Third AC Coaches
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

इसमें दरवाजे लॉक किए जा सकते हैं और बिस्तर, गद्दे व कंबल की गुणवत्ता काफी अच्छी होती है। इसमें यात्रियों की संख्या सीमित होती है, जिसकी वजह से शांति और आरामदायक अनुभव मिलता है। फर्स्ट एसी के टिकट का किराया भी सबसे अधिक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways AC Classes Explained: Difference Between First AC, Second AC and Third AC Coaches
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

सेकेंड एसी

सेकेंड एसी उन यात्रियों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो आराम और बजट के बीच संतुलन चाहते हैं। इसमें सीटों की पोजिशनिंग 2-2-2 के आधार पर की जाती है। सेकेंड एसी क्लास में मिडिल बर्थ नहीं होती है। इसका किराया फर्स्ट एसी की तुलना में कम होता है। इसमें भी आपको बिस्तर और चादर मिलती है। 

विज्ञापन
Indian Railways AC Classes Explained: Difference Between First AC, Second AC and Third AC Coaches
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

थर्ड एसी 

थर्ड एसी का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। थर्ड एसी के कोच भी स्लीपर क्लास की तरह होते हैं। इसमें सीटों की पोजिशनिंग 3-3-2 के आधार पर की जाती है। इस कोच में आपको एसी कूलिंग, चार्जिंग प्वाइंट और बिस्तर जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलती हैं। फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी की तुलना में इसका किराया कम होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed