फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railway: ट्रेन में छूट गया है आपका कीमती सामान तो तुरंत करें ये काम, मिल सकता है वापस

Sat, 25 Apr 2026 06:53 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 25 Apr 2026 06:53 PM IST
सार

Indian Railway Lost And Found: अक्सर लोगों का सामान ट्रेन में छूट जाता है, ऐसे में अगर आप तुरंत कुछ काम कर लेते हैं तो आपके सामान के मिलने की संभावना काफी पढ़ जाती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Indian Railway Lost Your Belongings on a Train Follow These Steps Immediately to Get Them Back
भारतीय रेलवे के ट्रेन में सामान छूटने पर क्या करें? - फोटो : AI

Recover Lost Luggage Indian Railway: भारतीय रेलवे में सफर के दौरान कई बार जल्दबाजी या लापरवाही में हमारा कीमती सामान जैसे बैग, मोबाइल या लैपटॉप ट्रेन में ही छूट जाता है। ऐसे में घबराना स्वाभाविक है। मगर ऐसी स्थिति में अगर आप सही समय पर सही कदम उठाएं, तो सामान वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। 



रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 'ऑपरेशन अमानत' चलाती है, जिसके तहत आरपीएफ यात्रियों के खोए हुए सामान को सुरक्षित रखकर उसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करती है। आइए जानते हैं कि अगर ट्रेन में कोई सामान छूट जाए तो तुरंत क्या करना चाहिए, जिससे सामान वापस मिल सकता है।

Indian Railway Lost Your Belongings on a Train Follow These Steps Immediately to Get Them Back
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

सामान छूटते ही करें ये प्राथमिक काम

  • अगर आप ट्रेन से उतर चुके हैं और तुरंत याद आए, तो नजदीकी स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दें।
  • तुरंत रेलवे सुरक्षा बल के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें और अपनी बर्थ, कोच और छूटे हुए सामान का विवरण दें।
  • अगर मुमकिन हो तो अपने कोच अटेंडेंट या टीटीई (TTE) से संपर्क करें, ताकि वे सामान को सुरक्षित रख सकें।
Indian Railway Lost Your Belongings on a Train Follow These Steps Immediately to Get Them Back
Mission Amanat - फोटो : Adobe Stock

रेलवे के 'मिशन अमानत' का उठाएं फायदा

  • आरपीएफ अपनी आधिकारिक वेबसाइट (आरपीएफ की क्षेत्रीय वेबसाइट) पर खोए हुए सामान की फोटो और जानकारी अपलोड करती है।
  • आप 'Mission Amanat' टैब में जाकर अपनी ट्रेन और तारीख के हिसाब से सामान की फोटो देख सकते हैं।
  • अगर फोटो में आपका सामान दिखता है, तो आप उस स्टेशन या आरपीएफ पोस्ट पर जाकर दावा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Lost Your Belongings on a Train Follow These Steps Immediately to Get Them Back
भारतीय रेलवे के ट्रेन में सामान छूटने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

सामान वापस पाने की कानूनी प्रक्रिया

  • सबसे पहले जीआरपी थाने में सामान गुमशुदगी की एक लिखित शिकायत दर्ज कराएं।
  • सामान लेने जाते समय अपना आधार कार्ड और उस ट्रेन का टिकट साथ रखें जिससे आपने यात्रा की थी।
  • आरपीएफ अधिकारी आपसे सामान से जुड़े कुछ सवाल पूछ सकते हैं (जैसे बैग में क्या था) ताकि सही मालिक की पुष्टि हो सके।
विज्ञापन
Indian Railway Lost Your Belongings on a Train Follow These Steps Immediately to Get Them Back
भारतीय रेलवे के ट्रेन में सामान छूटने पर क्या करें? - फोटो : AdobeStock
भविष्य की यात्रा के लिए जरूरी सुझाव
  • गंतव्य स्टेशन आने से 15-20 मिनट पहले का अलार्म लगाएं ताकि सामान समेटने का पर्याप्त समय मिले।
  • हमेशा अपने बैग पर अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर एक टैग लगाएं, जिससे पहचानना आसान हो जाए।
  • उतरने से पहले एक बार अपनी सीट के नीचे और ऊपरी बर्थ को अच्छी तरह चेक करना न भूलें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed