फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railway: पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, लाइव स्टेटस से लेकर मिलेंगे कई जरूरी अपडेट

Mon, 22 Aug 2022 05:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Live Train Running Status Will be Seen after Implementation of Digital Display Board in Coaches
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock

Indian Railway: भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। इंडियन रेलवे में रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे द्वारा समय समय पर नियमों में बदलाव किए जाते रहते हैं, ताकि यात्रा करते समय उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे पैसेंजर ट्रेनों में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाने की योजना बना रही है।

रेलवे के इस कदम के बाद पैसेंजर ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को काफी फायदा पहुंचेगा। इस सुविधा के आने के बाद यात्री सफर करते समय पता कर सकेंगे कि ट्रेन कहां से गुजर रही है? आगे कौन सा स्टेशन आने वाला है? रेलवे के इस कदम से यात्रियों को काफी सहूलियत पहुंचेगी। इस सुविधा के आने के बाद यात्री ट्रेन के लाइव स्टेटस को ट्रैक कर सकेंगे। इसके अलावा उन्हें ये भी पता चलता रहेगा कि ट्रेन अभी कहां से गुजर रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Indian Railway Live Train Running Status Will be Seen after Implementation of Digital Display Board in Coaches
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock

पैसेंजर ट्रेनों में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड सुविधा आने के बाद यात्री ट्रेन के लाइव रनिंग स्टेटस को भी देख सकेंगे। इसके अलावा डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड से समय समय पर असामाजिक तत्वों से बचाव को लेकर अलर्ट भी जारी होता रहेगा।

Indian Railway Live Train Running Status Will be Seen after Implementation of Digital Display Board in Coaches
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock

भारतीय रेलवे सभी नए वंदे भारत, तेजस, हमसफर, एसी, इकोनॉमी, ईएमयू व मेमू ट्रेनों के डिब्बों में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाने की योजना बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Live Train Running Status Will be Seen after Implementation of Digital Display Board in Coaches
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock

इस डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड की सबसे खास बात यह है कि ये जीपीएस सिस्टम से कनेक्टेड रहेगा। इस सुविधा के आने के बाद यात्रियों को बार बार मोबाइल एप ओपन करके उस पर रेलवे के लाइव रनिंग स्टेटस को देखने की जरूरत नहीं होगी। यात्रियों को ट्रेन में लगे डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड से ही पल पल की अपडेट मिलती रहेगी।

विज्ञापन
Indian Railway Live Train Running Status Will be Seen after Implementation of Digital Display Board in Coaches
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock

जीपीएस सुविधा के लिए सैटेलाइट संचार नेटवर्क प्रणाली को रेलवे नेटवर्क के साथ जोड़ा गया है। इससे बिना रुकावट ट्रेन के लाइव रनिंग स्टेटस के बारे में यात्रियों को पता चलता रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed