जहां एक तरफ आधुनिकता ने हमारे जीवन को आसान बना दिया है, वहीं दूसरी ओर इससे कई तरह के खतरे भी बढ़ गए हैं। हाल ही में आईटी मंत्रालय के तहत भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम द्वारा लोगों को चेतावनी दी गई है। दरअसल, ये हाई सेवरिटी वॉर्निंग एडोब आफ्टर इफेक्ट्स और एडोब क्रिएटिव क्लाउड यूजर्स के लिए है। इस चेतावनी के तहत कहा गया है कि एडोब आफ्टर इफैक्ट्स में एक आउट-ऑफ-बाउंड राइट इश्यू की सूचना मिली है। रिमोट अटैकर इसका उपयोग मौजूदा यूजर्स के संदर्भ में मनमाने कोड को डालने के लिए कर सकते हैं। इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि एडोब क्रिएटिव क्लाउड डेस्कटॉप एप में एक अनकंट्रोल्ड सर्च पाथ एलिमेंट इश्यू की सूचना मिली है। रिमोट अटैकर द्वारा इसका शोषण भी किया जा सकता है। Adobe After Effects 22.1.1 और पुराने वर्जन और एडोब क्रिएटिव क्लाउड डेस्कटॉप एप 2.7.0.12 या पुराने वर्जन का उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए ये खतरनाक है।
{"_id":"620b60c21767912dbd3cbd1d","slug":"indian-it-ministry-issues-high-alert-for-adobe-users-know-all-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"High Risk App: एडोब एप्स का उपयोग करने वाले यूजर्स हो जाएं सावधान, आईटी मंत्रालय ने जारी किया हाई अलर्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
High Risk App: एडोब एप्स का उपयोग करने वाले यूजर्स हो जाएं सावधान, आईटी मंत्रालय ने जारी किया हाई अलर्ट
Tue, 15 Feb 2022 04:48 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 15 Feb 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
हाई रिस्क कैटेगरी में हैं एडोब एप
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई रिस्क कैटेगरी में हैं एडोब एप
- फोटो : istock
- इस चेतावनी के अनुसार एडोब आफ्टर इफेक्ट्स में समस्या एक आउट-ऑफ-बाउंड राइटिंग दिक्कत की वजह से है। एक रिमोट अटैकर विशेष रूप से तैयार की गई फाइल बनाकर, यूजर को प्रभावित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके इसे खोलने के लिए धोखा देकर इसका गलत फायदा उठा सकता है। एक रिमोट अटैकर को इस भेद्यता का सफल शोषण वर्तमान के संदर्भ में मनमाना कोड डालने की अनुमति भी दे सकता है।
हाई रिस्क कैटेगरी में हैं एडोब एप
- फोटो : istock
- एडोब क्रिएटिव क्लाउड डेस्कटॉप एप्लिकेशन की बात की जाए, तो इसमें अनकंट्रोल्ड सर्च पाथ एलिमेंट में किसी दिक्कत के चलते भेद्यता मौजूद होती है। दरअसल, एक रिमोट अटैकर रिमोट एसबीएम फाइल शेयर पर खासतौर पर तैयार की गई .dil फाइल बनाकर यूजर को किसी रिमोट शेयर से इंस्टॉलर फाइल चलाने के लिए धोखा देकर इसका गलत फायदा उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाई रिस्क कैटेगरी में हैं एडोब एप
- फोटो : istock
- यही वजह है कि एक रिमोट अटैकर वर्तमान यूजर के संदर्भ में मनमाना कोड डाल सकता है।
विज्ञापन
हाई रिस्क कैटेगरी में हैं एडोब एप
- फोटो : istock
- अगर इससे बचना चाहते हैं तो यूजर्स को अपने डिवाइस पर एडोब एप्स को अपडेट करना चाहिए। इसके साथ ही इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम की आधिकारिक वेबसाइट की मदद भी ली जा सकती है। इसमें एक लिंक हैं जो उपर्युक्त एप के अपडेट पेजों के लिए गाइड करती है।