सर्दियां आते ही देश के ज्यादातर घरों में अधिकतर सब्जियों में हरी मटर का इस्तेमाल किया जाता है। हरी मटर की सब्जी हर किसी को पसंद होती है। खाने में हरी मटर का उपयोग कई तरह से किया जाता है। यही वजह है कि किसान मटर की फसल से सर्दियों के मौसम में मोटी कमाई कर लेते हैं। अब सर्दियां खत्म होने वाली हैं। ऐसे में बहुत से लोगों को उनकी ये पसंदीदा सब्जी कम खाने को मिलेगी। हालांकि, मटर की मांग पूरे साल रहती है, लेकिन इसकी उपलब्धता सिर्फ ठंड में होती है। ऐसे में फ्रोजन मटर का बिजनस आपके लिए तगड़ी कमाई वाला आइडिया साबित हो सकता है। आप किसान नहीं हैं फिर भी फ्रोजन मटर का बिजनस शुरू करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए बस आपको थोड़ा सा दिमाग लगाना होगा। तो चलिए आज जानते हैं फ्रोजन मटर का बिजनेस शुरू करने का तरीका और इससे आप कितनी कमाई कर सकेंगे...
{"_id":"620b70c18e9a903be1647b75","slug":"business-ideas-in-hindi-how-to-start-frozen-peas-business-in-india-know-all-detail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Business Ideas: फ्रोजेन मटर का बिजनेस आपको बनाएगा मालामाल, हर महीने होगी लाखों में कमाई","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Business Ideas: फ्रोजेन मटर का बिजनेस आपको बनाएगा मालामाल, हर महीने होगी लाखों में कमाई
Tue, 15 Feb 2022 04:41 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 15 Feb 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
फ्रोजेन मटर का बिजनेस आपको बनाएगा मालामाल
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रोजेन मटर का बिजनेस आपको बनाएगा मालामाल
- फोटो : iStock
कैसे करें शुरू?
- अगर आप किसान हैं और मटर की खेती करते हैं ये बिजनेस आसानी से शुरू कर सकते हैं। नहीं तो आप किसानों से सर्दी के सीजन में सस्ते दाम में मटर खरीद कर उससे फ्रोजन मटर का बिजसेन शुरू कर सकते हैं।
फ्रोजेन मटर का बिजनेस आपको बनाएगा मालामाल
- फोटो : iStock
इन चीजों की होगी जरूरत
- फ्रोजन मटर का बिजनेस आप एक छोटे से कमरे से भी शुरू कर सकते हैं। छोटे स्तर पर बिजनेस शुरू करने पर हरी मटर छीलने के लिए कुछ मजदूरों की जरूरत होगी। वहीं अगर आपको बड़े स्तर पर बिजनेस करना है तो 4000 से 5000 वर्ग फुट जगह की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा बड़े लेवल पर आपको मटर छीलने वाली मशीनों की जरूरत पड़ेगी। साथ ही कुछ लाइसेंस भी लेने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रोजेन मटर का बिजनेस आपको बनाएगा मालामाल
- फोटो : Istock
कैसे बनती है फ्रोजन मटर?
- मटर के दानों को करीब 90 डिग्री सेंटिग्रेट के तापमान में उबाला जाता है। इसके बाद इन दानों को तीन से पांच डिग्री सेंटिग्रेट तक ठंडे पानी में डाला दिया जाता है, ताकि इसमें पाए जाने वाले बैक्टीरिया मर जाएं। फिर इन मटर को करीब 40 डिग्री तक के तापमान में रखा जाता है, ताकि मटर में बर्फ जम जाए। फिर मटर के दानों को पैकेट्स में पैक कर बाजार में पहुंचा दिया जाता है।
विज्ञापन
फ्रोजेन मटर का बिजनेस आपको बनाएगा मालामाल
- फोटो : iStock
फ्रोजन मटर से कितनी होती है कमाई?
- इस बिजनेस से लोग कम से कम 50 से 80 फीसदी तक मुनाफा कमा लेते हैं। किसानों से आपको 10 से 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मटर मिल जाएगा। सारी प्रक्रिया होने के बाद आप बाजार में एक किलो फ्रोजन मटर 120 से लेकर 200 रुपये एक में बेच सकते हैं।