हर साल 15 अगस्त को देश अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। यह देशभक्ति और गर्व का दिन होता है। हालांकि, इस खास मौके पर साइबर अपराधी भी काफी सक्रिय हो जाते हैं। 15 अगस्त को जहां पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा होता है, वहीं इस माहौल का फायदा उठाकर जालसाज लोगों के साथ ठगी करने की फिराक में लगे रहते हैं। आज के इस डिजिटल युग में ऑनलाइन फ्रॉड की कई घटनाएं सामने निकलकर आ रही हैं। त्योहारों या राष्ट्रीय पर्व के समय साइबर फ्रॉड की घटनाएं अचानक बढ़ जाती हैं। कई लोग स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर मुफ्त ऑफर्स, छूट या नकद इनाम के लुभावने ऑफर्स देखकर लिंक पर क्लिक कर देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ता है। इस कारण आपको स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है।
Independence Day 2025: 15 अगस्त पर जालसाजों से रहें सावधान, छोटी सी गलती से खाली हो सकता है बैंक खाता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 15 Aug 2025 05:32 AM IST
सार
त्योहारों या राष्ट्रीय पर्व के समय साइबर फ्रॉड की घटनाएं अचानक बढ़ जाती हैं। कई लोग स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर मुफ्त ऑफर्स, छूट या नकद इनाम के लुभावने ऑफर्स देखकर लिंक पर क्लिक कर देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन