फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस 15 अगस्त पतंग उड़ाने वाले ध्यान दें: भूलकर न करें ये गलतियां, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Thu, 15 Aug 2024 08:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 Aug 2024 08:17 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2024: Keep these things in your mind while flying kites
Independence Day: पतंग उड़ाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

15th August 2024: 15 अगस्त, ये सिर्फ तारीख नहीं बल्कि भारतवासियों के लिए बेहद खास दिन है क्योंकि इस दिन 1947 में हम आजाद हुए थे। इस दिन को पूरा देश पूरे उत्साह के साथ मनाता है। देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते हैं। यही नहीं लोग भी अपने घरों पर, दफ्तरों में, स्कूल-कॉलेज में, सोसायटी आदि में ध्वजारोहण करते हैं। इसके अलावा इस दिन बच्चों से लेकर बड़े लोग तक पतंग भी उड़ाते हैं और इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन जरा ठहरिए अगर आप भी 15 अगस्त के दिन पतंग उड़ाने वाले हैं तो पहले आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप कुछ गलतियां करते हैं तो ये आपको दिक्कत दे सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

Independence Day 2024: Keep these things in your mind while flying kites
Independence Day: पतंग उड़ाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

न करें ये गलतियां:-

मांझे का ध्यान रखें

  • जब हम पतंग उड़ाते हैं तो सोचते हैं कि हम सबकी पतंग काटे और कोई हमारी पतंग न काट पाए। इसके लिए लोग अलग-अलग तरह के मांझे का इस्तेमाल करते हैं और कई लोग तो कांच वाला मांझा तक ले आते हैं। ऐसी गलती आप बिलकुल न करें।
Independence Day 2024: Keep these things in your mind while flying kites
Independence Day: पतंग उड़ाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
  • ऐसे मांझे के इस्तेमाल से पतंग उड़ाने वाले शख्स की उंगलियां कट सकती हैं। यही नहीं कई तरह की घटनाएं सामने आती हैं जिनमें सड़क पर जाने वाले लोगों के गर्दन पर भी इस मांझे की वजह से कट जाता है जिससे मौत तक हो सकती है। इसलिए कांच वाले मांझे का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2024: Keep these things in your mind while flying kites
Independence Day: पतंग उड़ाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

बच्चों के साथ रहें

  • 15 अगस्त के दिन अगर आप पतंग उड़ाते हैं तो अपने बच्चों का ध्यान रखें। दरअसल, बच्चे अकेले ही छतों पर पतंग उड़ाने चले जाते हैं। ऐसे में कई मामले ऐसे भी सामने आते हैं जिनमें बच्चों के छतों से गिरने की बात सामने आती है। इसलिए घर के बड़े लोगों को बच्चों के साथ ही रहना चाहिए और उनका ध्यान रखना चाहिए। आप चाहें तो पतंग उड़ाने के लिए अपने बच्चों को छत की जगह किसी खुली जगह जैसे- पार्क आदि ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
Independence Day 2024: Keep these things in your mind while flying kites
Independence Day: पतंग उड़ाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

पक्षियों का ध्यान रखें

  • पतंग उड़ाने के दौरान आपको पक्षियों का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि आपके मांझे की वजह से कई पक्षियों की गर्दन, पैर आदि कट जाते हैं तो कई पक्षियों की मौत भी हो जाती है। इसलिए पतंग उड़ाते समय ये सुनिश्चित करें कि आपकी वजह से पक्षियों को परेशानी न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed