{"_id":"6803abadcdf6a640d6041363","slug":"ac-water-use-water-coming-out-of-the-ac-is-very-useful-know-in-hindi-2025-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Water Use: बड़े काम का है एसी से निकलने वाला पानी, इन कामों में कर सकते हैं इस्तेमाल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Water Use: बड़े काम का है एसी से निकलने वाला पानी, इन कामों में कर सकते हैं इस्तेमाल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Sat, 19 Apr 2025 07:28 PM IST
सार
एसी से निकलने वाले पानी को आमतौर पर लोग बेकार पानी समझ लेते हैं, मगर यह पानी आपके कई उपयोगों में आ सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एसी का पानी
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
AC Water Use: गर्मी का मौसम आते ही बहुत से लोग एसी का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। आपने ध्यान दिया होगा कि जब एसी चलता है तो उसमें से पानी निकलता है, जिसको आमतौर पर लोग इसे बेकार पानी समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी से निकलने वाले पानी को आप कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं? लेकिन आइए पहले जानते हैं कि ये पानी निकलता कैसे हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि इस पानी का उपयोग कैसे किया जा सकता है?
एसी से पानी कैसे निकलता है?
जब एसी हवा को ठंडा करता है, तो गर्म हवा में मौजूद नमी ठंडी कॉइल्स पर जाकर पानी की बूंदों में बदल जाती है। यह प्रक्रिया कंडेंसशन कहलाती है। यह पानी एसी की ड्रेन पाइप के जरिए बाहर निकलता है। यह पानी शुद्ध होता है, क्योंकि इसमें न तो क्लोरीन होता है और न ही अन्य हानिकारक रसायन, जो आमतौर पर नल के पानी में पाए जाते हैं। ऐसे में इस पानी को कई तरह से उपयोग कर सकते हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
2 of 5
पौधों की सिंचाई
- फोटो : Instagram
एसी के पानी का उपयोग कहां-कहां करें?
पौधों की सिंचाई
एसी से निकलने वाला पानी पौधों की सिंचाई के लिए बेहद उपयोगी है। यह पानी शुद्ध होने के कारण पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाता। आप इसे सीधे अपने बगीचे में डाल सकते हैं या पानी के कैन में भरकर इनडोर पौधों को सींच सकते हैं। इससे नल के पानी की खपत कम होगी और पानी की बचत होगी।
3 of 5
एसी
- फोटो : Adobe Stock
सफाई कार्य
घर की सफाई के लिए भी इस पानी का उपयोग किया जा सकता है। फर्श की सफाई, खिड़कियां साफ करना, या बाहरी सतहों को धोने के लिए यह पानी एकदम उपयुक्त है।
टॉयलेट फ्लशिंग
बड़े घरों में एसी से निकलने वाले पानी को टॉयलेट फ्लशिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे रोजाना हजारों लीटर पानी की बचत हो सकती है। कई व्यावसायिक इमारतों में इसे विशेष टैंक में इकट्ठा कर टॉयलेट सिस्टम में उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
एसी
- फोटो : Adobe Stock
कूलिंग टावर
औद्योगिक क्षेत्रों में एसी का पानी कूलिंग टावर में इस्तेमाल होता है। इसके अलावा, इसे सजावटी फव्वारों या छोटे तालाबों में भी डाला जा सकता है। हालांकि, इसमें बैक्टीरिया (जैसे लेगियोनेला) होने की संभावना रहती है, इसलिए इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।