फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: अस्पताल नहीं कर रहा आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज? तो जान लीजिए क्या करना चाहिए आपको

Mon, 29 Sep 2025 05:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 29 Sep 2025 05:20 PM IST
सार

Ayushman Card Complain: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिससे मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है, लेकिन अगर कोई अस्पताल ऐसा करने से मना करे तो उसकी शिकायत की जा सकती है।

विज्ञापन
If the hospital does not provide free facilities through Ayushman card then complain on this helpline number
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Helpline Number: कई योजनाएं ऐसी हैं जो काफी समय से देश में चल रही हैं। जबकि, कई नई योजनाओं को इसी कड़ी में जोड़ा गया है। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। जैसे, एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिससे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इस कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।



सरकार इस आयुष्मान कार्ड के जरिए लाभार्थियों को मुफ्त इलाज का लाभ देती है। पर कई बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं जहां कई अस्पताल आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज का लाभ देने से मना कर देते हैं। ऐसे में अगर आपको भी कोई अस्पताल आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज देने से मना करे, तो जान लें कि आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद अस्पताल पर एक्शन हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आपको कहां शिकायत करनी है...

Trending Videos
If the hospital does not provide free facilities through Ayushman card then complain on this helpline number
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe stock photos

इन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज

  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप इससे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। प्रत्येक आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है। ऐसे में इस आयुष्मान कार्ड से आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है। इस योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल पंजीकृत हैं जिनमें आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
If the hospital does not provide free facilities through Ayushman card then complain on this helpline number
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आपको ये जानना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है जिसमें आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, तो आपको योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hem.nha.gov.in/search पर जाना है। फिर यहां पर आप पिन कोड, जिला आदि के जरिए वो अस्पताल देख सकते हैं, जिसमें आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
If the hospital does not provide free facilities through Ayushman card then complain on this helpline number
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock

मन करे मुफ्त इलाज के लिए, तो यहां करें शिकायत

  • कोई अस्पताल अगर आयुष्मान योजना में पंजीकृत है, लेकिन वो आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज करने से मना करते हैं, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं और दोषी पाए जाने पर अस्पताल के ऊपर उचित कार्रवाई हो सकती है। आपको आयुष्मान भारत योजना के हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल करना होता है।
विज्ञापन
If the hospital does not provide free facilities through Ayushman card then complain on this helpline number
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां करें? - फोटो : Adobe Stock
  • यहां पर आपको सारी जानकारी देनी होती है जिसके बाद इसी जांच होती है और अगर अस्पताल इसमें दोषी पाया जाता है तो उसके ऊपर उचित कार्रवाई हो सकती है। इसलिए अगर कभी भी कोई अस्पताल आयुष्मान कार्ड के जरिए आपको मुफ्त इलाज का लाभ देने से मना करें, तो चुप बैठने की जगह आप उसकी शिकायत सरकार द्वारा बनाए गए हेल्पलाइन पर कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed