PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: जब भी किसी सरकारी योजना को शुरू किया जाता है तो उसकी पात्रता सूची तय होती है, क्या लाभ दिए जाएंगे ये निर्धारित होता है आदि। ऐसा इसलिए ताकि योजना के तहत मिलने वाला लाभ जरूरतमंद और सही हाथों में पहुंच पाए। इसके लिए अलग-अलग योजनाएं मौजूदा समय में राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसी क्रम में सितंबर 2023 में भारत सरकार ने एक योजना और शुरू की जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना।
{"_id":"68da65d6bcac6f9c7904de9f","slug":"pm-vishwakarma-kaushal-samman-yojana-who-is-eligible-for-pm-vishwakarma-yojana-2025-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PMVY: रोजाना 500 रुपये से लेकर लोन तक की सुविधा, क्या आप ले सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PMVY: रोजाना 500 रुपये से लेकर लोन तक की सुविधा, क्या आप ले सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? यहां जानें
Mon, 29 Sep 2025 04:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 29 Sep 2025 04:26 PM IST
सार
PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलता है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं?
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
पहले लाभ के बारे में जान लेते हैं
- दरअसल, अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के आर्थिक लाभ मिलते हैं। इसमें सबसे पहले लाभार्थियों को एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं ताकि, वे अपने काम में और बेहतर हो सके। साथ ही जब तक ये एडवांस ट्रेनिंग चलती है तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है
- लाभार्थी टूलकिट खरीद सके जिसके लिए उन्हें अलग से 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- योजना से जुड़ने के बाद अपना काम करने के लिए लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर लोन देने का प्रावधान भी है। इसमें कुछ महीनों के लिए पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है। फिर जब तय समय के भीतर इस लोन को वापस कर दिया जाता है तो आप अलग से 2 लाख रुपये का लोन लेने के लिए पात्र हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या आप इस योजना से जुड़ सकते हैं?
अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो आपको नीचे दी गई पात्रता सूची देखनी होगी, क्योंकि अगर आप इस लिस्ट में हैं तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं:-
- जो राजमिस्त्री हैं
- नाव निर्माता हैं
- जो लोग नाई काम काम करते हैं
- जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
- सुनार हैं
- जो लोहार हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- जो लोग ताला बनाने वाले हैं
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- अगर आप मालाकार
- जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
- अगर आप फिशिंग नेट निर्माता हैं
- अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- जो लोग दर्जी हैं
- जो लोग धोबी हैं
- आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं