फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: गैस सिलेंडर लीक होते ही तुरंत करें ये काम, वरना हो सकता है हादसा

Mon, 01 Jan 2024 11:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 01 Jan 2024 11:03 AM IST
विज्ञापन
If LPG Gas Cylinder Gas Leak So Follow These Step
गैस सिलेंडर लीक होने पर क्या करें? - फोटो : Istock

Gas Cylinder Leak Safety Tips: भले ही कुछ साल पहले तक लोग खासतौर पर गांवों में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते थे, लेकिन अब समय बदल चुका है क्योंकि लगभग सभी जगहों पर एलजीपी गैस सिलेंडर जो पहुंच चुका है। इस गैस चूल्हे को जलाने पर न तो धुंआ होता है और न ही किसी प्रकार की कोई अन्य दिक्कत होती है। बस बटन घुमाया और जला लिया। वहीं, सिलेंडर खत्म होने पर भरे हुए गैस सिलेंडर की डिलीवरी भी घर पर ही हो जाती है। पर इसमें एक दिक्कत कई बार सामने आती है, जब गैस सिलेंडर लीक होने लगता है। इस दौरान अगर ध्यान न दिया जाए या कुछ जरूरी कदम न उठाए जाएं, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। तो बिना देर किए जानते हैं कि जब भी गैस सिलेंडर लीक हो, तो क्या करना चाहिए। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

If LPG Gas Cylinder Gas Leak So Follow These Step
गैस सिलेंडर लीक होने पर क्या करें? - फोटो : istock

गैस सिलेंडर लीक हो, तो उठाएं ये कदम:-

नंबर 1

  • ध्यान रहे कि अगर आपको थोड़ी सी भी बदबू आ रही है, तो समझ लें कि गैस सिलेंडर लीक हो रहा है। ऐसे में सबसे पहले तो घर की खिड़कियां-दरवाजे खोल दें और माचिस न जलाएं और न ही कोई लाइट का स्विच ऑन करें। साथ ही बच्चों को इन सब चीजों से दूर रखें।
If LPG Gas Cylinder Gas Leak So Follow These Step
गैस सिलेंडर लीक होने पर क्या करें? - फोटो : Istock

नंबर 2

  • सिलेंडर लीक हो, तो रेग्युलेटर बंद कर दें क्योंकि इसके ऑन रहने से गैस लीक होती रहेगी। अगर गैस लीक होना तब भी न रूके, तो रेग्युलेटर को निकालकर सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगाकर बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
If LPG Gas Cylinder Gas Leak So Follow These Step
गैस सिलेंडर लीक होने पर क्या करें? - फोटो : Istock

नंबर 3

  • आपको ये पता चल गया है कि आपका गैस सिलेंडर लीक हो रहा है, तो ऐसे में अपनी गैस एजेंसी या डिलीवरी वालों को जानकारी दें। इससे ये एजेंसी की जिम्मेदारी बनती है कि वो आपके सिलेंडर को तुरंत बदलकर आपको नया और सही सिलेंडर दें।
विज्ञापन
If LPG Gas Cylinder Gas Leak So Follow These Step
गैस सिलेंडर लीक होने पर क्या करें? - फोटो : istock

नंबर 4

  • अगर आपको लगता है कि गैस सिलेंडर ज्यादा ही लीक हो रहा है, तो इसे घर के अंदर न रखें। किसी खुली जगह पर रखें या तुरंत ही आप इस सिलेंडर पर कैप लगाकर एजेंसी ले जाएं। ध्यान रहे बच्चों की पहुंच से इसे दूर रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed