फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: एटीएम कार्ड गुम होते ही तुरंत कर लें ये चार काम, वरना चपत लगना तय

Tue, 17 Oct 2023 03:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 17 Oct 2023 03:50 PM IST
विज्ञापन
If ATM card is lost so what to do next step check details
चोरी हो गया है एटीएम कार्ड, तो क्या करें? - फोटो : Amar Ujala

Tips For ATM Card: जहां पहले हर एक काम के लिए बैंक ही जाना पड़ता था, तो वहीं अब ऐसा नहीं है। अब लगभग सभी काम घर बैठे ऑनलाइन तरीके से हो जाते हैं। बस पैसे निकालने के लिए लोगों को एटीएम मशीन तक जाना पड़ता है, जहां कुछ मिनटों के अंदर ही वो पैसे निकाल सकते हैं। जबकि, कई तरह की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए आपका एटीएम कार्ड आपकी काफी मदद करता है। बिजली का बिल भरने से लेकर पेट्रोल भरवाने और शॉपिंग करने जैसे अन्य कामों के लिए एटीएम कार्ड काफी काम आता है, लेकिन अगर ये चोरी हो जाता है तो क्या आप जानते हैं आपको क्या करना है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

If ATM card is lost so what to do next step check details
चोरी हो गया है एटीएम कार्ड, तो क्या करें? - फोटो : istock

एटीएम कार्ड चोरी होने पर तुरंत करें ये चार काम:-

नंबर 1

  • अगर आपका एटीएम कार्ड चोरी हो जाता है, तो आपको अपने एटीएम कार्ड के पीछे लिखे टोल फ्री नंबर पर तुरंत कॉल करना चाहिए। इसके लिए एटीएम कार्ड के पीछे लिखे इस नंबर को पहले ही अपने मोबाइल में सेव करके रख लें। इस नंबर पर कॉल करके आप एटीएम कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवा सकते हैं।
If ATM card is lost so what to do next step check details
चोरी हो गया है एटीएम कार्ड, तो क्या करें? - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आपके पास एटीएम कार्ड के पीछे लिखा नंबर नहीं है, तो आप कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने मोबाइल बैंकिंग एप के जरिए भी अपने चोरी हुए एटीएम कार्ड को ब्लॉक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
If ATM card is lost so what to do next step check details
चोरी हो गया है एटीएम कार्ड, तो क्या करें? - फोटो : istock

नंबर 3

  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि एटीएम कार्ड चोरी होने के बाद अपने बैंक को इस बारे में सूचित कर दीजिए कि आपका कार्ड चोरी हो चुका है। इससे होगा ये कि अगर आपके एटीएम से पैसे निकलते हैं, तो आप इस नुकसान से बच सकते हैं।
विज्ञापन
If ATM card is lost so what to do next step check details
चोरी हो गया है एटीएम कार्ड, तो क्या करें? - फोटो : Istock

नंबर 4

  • वहीं, जब आप चोरी हुए एटीएम कार्ड को ब्लॉक करवा चुके हैं, तो अब एक नए एटीएम कार्ड के लिए आवेदन कर दें। इससे आपके काम नहीं अटकेंगे और आप जरूरत पड़ने पर एटीएम से पैसे निकाल पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed