फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF: मिनटों में निकाल सकते हैं पीएफ खाते में जमा पैसे, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Sat, 29 Mar 2025 02:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 02:37 PM IST
सार

आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने पीएफ खाते में जमा पैसों को आसानी से निकाल सकते हैं।

विज्ञापन
How to withdraw money from pf account se paise kaise nikale
पीएफ खाते से पैसे कैसे निकालें - फोटो : AdobeStock

देश में करोड़ों नौकरीपेशा लोगों का प्रोविडेंट फंड खाता है। प्रोविडेंट फंड अकाउंट को पीएफ खाता भी कहा जाता है। कर्मचारी की सैलरी का कुछ अंश कटकर हर महीने उसके पीएफ खाते में जमा होता रहता है। पीएफ खाते में जमा पैसे कर्मचारी के रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने का काम करते हैं।



कई बार कर्मचारी को किसी जरूरी कार्य करने या वित्तीय संकट आने पर उसे पैसों की काफी जरूरत होती है, ऐसी आपात स्थिति में आप पीएफ खाते में जमा पैसे निकाल सकते हैं। ईपीएफओ आपको पार्शियल विदड्रॉल करने का विकल्प देता है। इसके लिए आपसे किसी प्रकार का कोई चार्ज भी नहीं लिया जाता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने पीएफ खाते में जमा पैसों को आसानी से निकाल सकते हैं। 

How to withdraw money from pf account se paise kaise nikale
पीएफ खाते से पैसे कैसे निकालें - फोटो : Adobe Stock

पीएफ खाते में जमा पैसों को निकालने के लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in पर विजिट करना है। इसके अलावा आप उमंग एप पर भी विजिट कर सकते हैं। यह करने के बाद आपको अपने UAN और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है। 

How to withdraw money from pf account se paise kaise nikale
पीएफ खाते से पैसे कैसे निकालें - फोटो : Adobe Stock

लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर होमपेज ओपन होगा। होमपेज पर आपको ऑनलाइन सर्विस में जाना है। नेक्स्ट स्टेप पर ऑनलाइन सर्विसेज में क्लेम के सेक्शन के विकल्प का चयन करना है। 

Ayushman Bharat Yojana: किन लोगों को नहीं मिलता है आयुष्मान भारत योजना का लाभ? जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
How to withdraw money from pf account se paise kaise nikale
पीएफ खाते से पैसे कैसे निकालें - फोटो : Adobe Stock

यह करने के बाद आपको अपने अकाउंट को वेरीफाई करके Proceed for online claim के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको पीएफ एडवांस फॉर्म 19 को सेलेक्ट करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको पैसे निकालने का क्या कारण है? आपको कितना पैसा निकालना है ये सारी डिटेल्स फिल करनी हैं।

विज्ञापन
How to withdraw money from pf account se paise kaise nikale
पीएफ खाते से पैसे कैसे निकालें - फोटो : Amar Ujala

इसके बाद आपको बैंक अकाउंट की चेक या पासबुक की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना है। नेक्स्ट स्टेप पर अपना कंसेंट देकर आधार से वेरीफाई करना है। अंत में पैसे निकालने की वजह बताकर फॉर्म सबमिट कर दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed